{"_id":"5768126c4f1c1bd773b47f8b","slug":"security-agency-controversial-order-to-sikh-student-to-join-modi-yoga-class-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी संग योग करने के इच्छुक सिख छात्र को सुनाया अजीब फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी संग योग करने के इच्छुक सिख छात्र को सुनाया अजीब फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
मोदी की योग क्लास के लिए सुरक्षा एजेंसियों का सिख छात्र को अजीब फरमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग योग करने के इच्छुक सिख छात्र को सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा ही अजीब फरमान सुनाया। इसे लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, छात्र को कार्यक्रम में शामिल होने से पहले श्री साहिब (किरपान) उतारकर आने के निर्देश दिए हैं। छात्रों के परिजनों द्वारा विधायक और एसजीपीसी सदस्य को शिकायत देने के बाद मामला गरमा गया है।
एसजीपीसी सदस्य ने कहा है कि देश के भीतर कहीं भी सिखों को किरपान उतारने के लिए नहीं कहा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक माह से तैयारी कर रहे चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित सरकारी मॉडल स्कूल के दसवीं के सिख छात्र को उस समय बड़ा झटका लगा। जब कैपिटल कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में उसे अपने श्री साहिब उतारकर आने की हिदायत दी गई। इससे बच्चे के परिजन भी तनाव में आ गए हैं।
उन्होंने इस मामले में बलौंगी के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और एसजीपीसी सदस्य से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई है। उनकी दलील है कि श्री साहिब उनकी धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। इसे वह किसी कीमत पर खुद से अलग नहीं कर सकते। बलौंगी निवासी छात्र जपजीत सिंह के पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर-41 स्थित सरकारी मॉडल स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। वह एक माह से योग की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब उनका बेटा कैपिटल कॉम्प्लेक्स में फाइनल रिहर्सल के लिए गया तो वहां पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने उसे व उसके साथी इंदरजीत (बड़हेड़ी, चंडीगढ़) को अंदर जाने से रोक दिया। उनकी दलील थी कि वह अपना श्री साहिब उतार कर आएं। इसी बीच अध्यापकों के हस्तक्षेप के बाद छात्रों को उस समय अंदर जाने दिया गया, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर वह मंगलवार सुबह होने वाले कार्यक्रम में आते समय श्री साहिब पहनकर न आएं। जब यह बात छात्र ने घर आकर परिजनों को बताई गई तो वह भी तनाव में आ गए। उन्होंने इस संबंध में पहले गुरुद्वारा साहिब की कमेटी से बात की। इसके बाद विधायक बलबीर सिंह सिद्धू से भी मुलाकात की।

मामले पर पिता बोले- बेटे संग जाएंगे कैपिटल कॉम्प्लेक्स
मोदी की योग क्लास के लिए सुरक्षा एजेंसियों का सिख छात्र को अजीब फरमान
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे के पिता कुलदीप सिंह ने कहा कि भले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उनके बेटे को श्री साहिब उतारकर आने के लिए कहा है। इसके बावजूद वह मंगलवार को बेटे संग कैपिटल कॉम्प्लेक्स जाएंगे। साथ ही बच्चे की मेहनत को बेकार नहीं जाने देंगे।
क्या कहते हैं एसजीपीसी मेंबर
किसी भी सिख को देश में किसी भी जगह किरपान उतारने के लिए नहीं जा सकता है। वहीं, जो किरपान पहनने वाले अमृतधारी हैं। वे योग करने नहीं जा सकते, जिसका गुरु के मत पर विश्वास है। उसका पतंजलि के योग पर विश्वास नहीं हो सकता।
- हरदीप सिंह, एसजीपीसी मेंबर, मोहाली।
क्या कहते हैं विधायक
ऐसा फैसला थोपना सरासर गलत है। राष्ट्रपति खुद ही संज्ञान लेकर दिशा निर्देश जारी करें। ताकि धार्मिक चिह्नों का अपमान न हो।
- बलवीर सिंह सिद्धू, विधायक।
डीसी बोले, संज्ञान में नहीं
किसी को भी श्री साहिब उतारकर आने के लिए नहीं कहा गया है। ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।
- अजीत बालाजी जोशी, डीसी, चंडीगढ़