फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector residents upset due to non-availability of ration in Sector 56

सेक्टर 56 में राशन उपलब्ध ना होने से सेक्टर निवासी परेशान

Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sector residents upset due to non-availability of ration in Sector 56
चंडीगढ़। राशन न मिलने से सेक्टर-56 वासी काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि शहर के हर सेक्टर में एक मार्केट है, जहां से लोग अपनी जरूरत का सामान आसानी से खरीद रहे हैं लेकिन सेक्टर-56 में कोई मार्केट नहीं है। ऐसे में उन्हें सामान लेने के लिए सेक्टर-39, 40, 41 और 42 की मार्केट जाना पड़ता है। लेकिन अब कर्फ्यू के चलते दूसरे सेक्टर में जाने की अनुमति नहीं है। ऐसी स्थिति में पूरे सेक्टर वासियों को राशन के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सेक्टर निवासी एनएस संधू ने बताया कि उनके सेक्टर में छोटी-छोटी दुकानें खोली हुई हैं, जहां से बच्चों की जरूरत का सामान मिल जाता था लेकिन इनके पास अब राशन खत्म हो चुका है। सप्लाई भी नहीं आ रही। उन्होंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने निवासियों को जाने की अनुमति नहीं दी। उनका कहना है कि मोहाली छह फेज की मार्केट भी पास पड़ती है लेकिन वह इसलिए उस मार्केट में नहीं जा सकते, क्योंकि मोहाली में दुकानें खुलने का समय सुबह पांच बजे से नौ बजे तक है। जबकि चंडीगढ़ में दुकानें खुलने का समय सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक है। मोहाली के समय पर वह घर से बाहर नहीं निकल सकते।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर 38 वेस्ट में भी यही हाल है। यहां करीब 1700 मकान हैं और सात से आठ हजार की करीब आबादी है। इन लोगों के लिए एक छोटी से मार्केट है जहां पर किराना की दो ही दुकानें हैं। कोरोना वायरस के चलते इन दुकानों पर राशन की कमी हो गई है, जिससे लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। सेक्टर-38 वेस्ट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पंकज गुप्ता ने बताया कि कोरोना के चलते लोग वैसे ही परेशान हैं अब जरूरी सामान न मिल पाने से सेक्टरवासी परेशान हैं। पंकज गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-38 वेस्ट में दो किराना की दुकानें हैं लेकिन इन में आटा नहीं हैं। वहीं बच्चों के लिए बिस्कुट और अन्य खाने की चीजें तक उपलब्ध नहीं हैं। सेक्टर 38 वेस्ट रेजिडेंट्स फ्रंट के अध्यक्ष डॉ. के एस चौधरी ने कहा कि इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed