{"_id":"6a4abc8a29139d7ad60fe02d","slug":"sector-7-gets-a-fitness-park-maulijagran-receives-the-gift-of-enhanced-security-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1063329-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-7 को फिटनेस पार्क, मौलीजागरां को सुरक्षा का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-7 को फिटनेस पार्क, मौलीजागरां को सुरक्षा का तोहफा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सांसद एवं मनीष तिवारी ने वार्ड-2 के सेक्टर-7 के सीपीडब्ल्यूडी रिहायशी क्षेत्र में सांसद निधि से करीब 7 लाख रुपये की लागत से बने ओपन एयर जिम और बच्चों के झूलों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए लोगों को बेहतर व्यायाम सुविधाएं मिलनी चाहिए और खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसके बाद उन्होंने मौलीजागरां के सुंदर नगर स्मॉल फ्लैट्स क्षेत्र में सांसद निधि से करीब 5 लाख रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वंदना रानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।