{"_id":"5ea1eede8ebc3e9028289938","slug":"sector-27-seal-on-advisor-s-tweet-chandigarh-news-pkl373222226","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना\/कर्फ्यूः चंडीगढ़ एडवाइजर परिदा के ट्वीट पर सेक्टर 27 सील, आने-जाने वालों की करेंगे स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना/कर्फ्यूः चंडीगढ़ एडवाइजर परिदा के ट्वीट पर सेक्टर 27 सील, आने-जाने वालों की करेंगे स्क्रीनिंग
Fri, 24 Apr 2020 11:05 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग कराती एसएसपी जगदले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के ट्वीट के बाद वीरवार को सेक्टर 27 सी व डी के निवासियों और नगर निगम पार्षद देविंदर सिंह बबला ने अपने एरिया को सील कर दिया। यह एरिया सेक्टर-30 के कोरोना प्रभावित इलाके से सटा हुआ है। सेक्टर को सील करने के बाद अब सेक्टर निवासी अपने स्तर पर इसकी देखरेख करेंगे।
पार्षद देविंदर सिंह बबला ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-27 निवासियों से बात कर राय ले रहे थे कि सेक्टर को कैसे सील किया जाए। उन्होंने कहा कि अब सेक्टर में आने जाने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ सारा रिकॉर्ड रखा जाएगा। बता दें कि सलाहकार मनोज परिदा ने आरडब्ल्यूए को अपने स्तर पर सेक्टरों को सील करने को कहा है।
इससे पहले सेक्टर 38 वेस्ट की आरडब्ल्यूए ने एरिया को सील कर दिया है। आरडब्लूए प्रेसिडेंट पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में यह कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में आरडब्लूए के सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं। यहां आने वाले हर रास्ते को सील किया गया है।