{"_id":"0d87b1ae28ce77f6f42ff30265e370fb","slug":"sector-23-thief-police-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की दहशत ने दिलाई लोगों को छुट्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों की दहशत ने दिलाई लोगों को छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-23 में फिल्म ‘धूम-3’ के स्टाइल में चोरी करने वाले चोर की सोमवार को इतनी दहशत रही कि लोगों ने घर की सुरक्षा के लिए ऑफिस से छुट्टी ही ले ली।
जो छुट्टी नहीं ले सका उसने अपने जानकारों को घर की सुरक्षा के लिए बुला लिया। यही हाल पुलिस का था। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक सेक्टर-23 में 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी सादी वर्दी में घूमते रहे।
पुलिस की एक जिप्सी भी इलाके में गश्त करती रही। मालूम हो कि दो महीनों में सेक्टर-23 में छह सरकारी मकानों में चोरियां हुईं और अधिकतर वारदात सोमवार को ही की गई। पिछली चोरी में तो चोर पुलिस को चैलेंज करते हुए एक नोट छोड़ गया था जिसमें सोमवार को चोरी की बात कही थी।
पहले चोरों को पकड़े
यहां पर रहने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से खुद ही एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन पुलिस को पहले पिछली चोरियों को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार करके सामान बरामद करना चाहिए और जिनका नुकसान हुआ है उन्हें वापस दिलवाना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस चाहती है कि रेजिडेंट्स खुद सीसीटीवी कैमरे लगाए जबकि यह खर्चा प्रशासन को करना चाहिए।
पूर्व मेयर के घर तक पहुंच गए चोर
सेक्टर-23 सी में पूर्व मेयर सुभाष चावला का घर भी है। पिछले सप्ताह चोर चावला के घर के अंदर तक दाखिल हो गए। चावला का कहना है कि उनके घर के बरामदे से चोर तीन लोहे के ढक्कन चोरी करके ले गए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सेक्टर-22 पुलिस चौकी को दी थी।
क्या कहना है लोगों का
नशेड़ी कर रहे चोरी : पंकज
सरकारी मकान नंबर-1235 निवासी पंकज का कहना है कि एरिए में सोमवार को चोरी की बात को लेकर लोगों में काफी खौफ रहा। उनका कहना है कि यह चोरी की वारदातें नशेड़ियों द्वारा अंजाम दी जा रही हैं। जो भी सरकारी मकान खाली हैं उनको प्रशासन को अलाट कर देने चाहिए।
पुलिस हर महीने करे बैठक : वोहरा
मकान नंबर-1610 निवासी त्रिपत वोहरा का कहना है कि पुलिस को हर माह यहां के रेजिडेंट्स के साथ बैठक करनी चाहिए और उनकी मुश्किलें पूछनी चाहिए। उनका कहना है कि लोग अपनी ओर से एहतियात बरतते है।
लोग बंद मकानों पर लॉक लगाकर जाते हैं। अब ताले तोड़कर ही चोर दाखिल हो रहे हैं तो किस तरह से अब पब्लिक एहतियात बरते।
प्रशासन लगाए सीसीटीवी : सुखविंद्र
मकान नंबर-1362 निवासी सुखविंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर बार-बार कहा जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं जबकि यह खर्चा प्रशासन को अदा करना चाहिए। उनका कहना है कि लोग तो ताला लगाकर जाते है लेकिन चोर तो कुंडा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो रहे हैं।
काम पर जाने से कतरा रहे हैं : राजगुरु
मकान नंबर-219 निवासी राजगुरु का कहना है कि उनके आसपास ही दो मकानों में चोरी हुई हैं। लोग घर छोड़कर अपने कामों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस को गिरोह को पकड़कर पब्लिक पर अपना विश्वास बनाना चाहिए।
पुलिस ने छोड़े मोबाइल चोर : महेश शर्मा
सेक्टर-23 बूथ मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश शर्मा का कहना है कि पिछले माह व्यापारियों ने मोबाइल चोरी करने वाले नाबालिगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
उनका कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया जबकि नाबालिगों को रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया था। उनका कहना है कि सरकारी मकानों की चोरी में भी नाबालिग का हाथ हो सकता है।
लोग घर में ही मंगा रहे राशन : बतरा
बत्तरा करियाना स्टोर के संचालक एवं मकान नंबर-3197 निवासी दीपक बतरा का कहना है कि चोरी की वारदातें बढ़ने से अब लोग अपने घर से ही फोन करके राशन का सामना मंगवा रहे है। मार्केट में चंद मिनट के लिए खरीदारी करने से भी कतरा रहे हैं।
पुलिस चोरी की वारदातों को सुलझाने में लगी हुई है। एरिए में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही लोगों को भी एतियात बरतने के लिए कहा गया है। उनका कहना है कि समय समय पर पब्लिक के साथ बैठकें की जाएगी। लोग एरिए में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे हैं।
- डीएसपी आशीष कपूर
थाना प्रभारी खुद निकले गश्त पर
सोमवार को चोरी की वारदात को लेकर पुलिस में इतना खौफ था कि दोपहर को सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल खुद अपनी गश्त पर निकले। इस दौरान उनकी सरकारी गाड़ी का खूब हूटर बजा ताकि चोर अलर्ट हो जाए। इसके साथ ही सेक्टर-22 पुलिस चौकी प्रभारी भी खुद गश्त पर निकले।