{"_id":"8c04708bd58e317c1d2de66118c1092b","slug":"sector-19-police-post-in-charge-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बदसलूकी पर चौकी प्रभारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से बदसलूकी पर चौकी प्रभारी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Sat, 11 Jan 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूछताछ के लिए युवती को पुलिस चौकी में बुलाने और महिला पुलिसकर्मी की गैरमौजूदगी में सवाल-जवाब करने पर सेक्टर-19 चौकी प्रभारी एसआई आत्माराम को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की गई है। उसने चौकी प्रभारी आत्माराम पर पुलिस चौकी में बुलाकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। हालांकि, इस शिकायत की जांच में आरोप साबित नहीं हुए।
महिला ने डीसीपी को दी शिकायत
सेक्टर-19 निवासी एक महिला ने सेक्टर-19 चौकी प्रभारी के खिलाफ डीसीपी को वीरवार को शिकायत दी थी। आरोप थे कि चौकी में बदलसूकी की गई। साथ ही उसकी बेटी पर उस युवक से शादी करने का दबाव बनाया गया, जिसने उसकी बेटी के खिलाफ पिटवाने के लिए गुंडे भेजने की शिकायत दी थी। युवती ने भी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। वहीं, आत्माराम के खिलाफ शिकायत वापस नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
युवक की शिकायत पर बुलाया था चौकी
चौकी प्रभारी आत्माराम पर आरोप थे कि पांच जनवरी को उन्होंने महिला के घर पर एक कांस्टेबल को भेजकर उसे यह कहकर चौकी में बुलाया था कि उनके खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया के राजेश ने शिकायत दी है। महिला के मुताबिक, राजेश ने शिकायत में कहा था कि उसकी बेटियों ने उसे पिटवाने के लिए गुंडे भेजे थे। अगले दिन छह जनवरी को जब वह चौकी गई तो वहां बदसलूकी की गई। सात जनवरी को फिर से चौकी में बुलाया गया। इस दिन भी चौकी प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया। डीसीपी अश्विन शेणवी ने इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी एसीपी पूर्णिमा सिंह को सौंपी थी।