फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Secretary of PSEB including 3 suspended in scam of lakhs rupees

पीएसईबी के सचिव समेत 3 लाखों की धोखाधड़ी में सस्पेंड

Sun, 24 Apr 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 24 Apr 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Secretary of PSEB including 3 suspended in scam of lakhs rupees
घोटाला

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के नौ जिलों में आर्ट एंड क्राफ्ट्स रूम बनाने में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर  धालीवाल ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में बोर्ड के सचिव कम चीफ इंजीनियर गुरिंदरपाल सिंह बाठ समेत तीन अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से मुअत्तल कर दिया है। इसमें एसडीओ सिविल रणजीत सिंह व एसडीओ इलेक्ट्रिकल मान सिंह शामिल हैं। इनके अलावा कांट्रैक्ट पर काम कर रहे जेई सिविल यशपाल व सिमरनजीत सिंह जेई इलेक्ट्रिकल की सेवाओं को खत्म कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन की तरफ से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राज्य के नौ जिलों में एक-एक आर्ट एंड क्राफ्ट रूम बनाने का फैसला लिया गया था। इसके लिए बोर्ड के इंजीनियरिंग विभाग को डिपाजिट वर्क के आधार पर काम सौंपा गया था। जब काम पूरा नहीं हुआ तो विभाग की तरफ से इसकी जांच करवाई गई। इसमें कई तरह की वित्तीय व प्रबंधकीय कमियां सामने आईं। विभाग की तरफ से इस संबंध में रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई।
विज्ञापन


बोर्ड में इस पर मंथन  हुआ। इसके बाद बोर्ड ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से मुअत्तल करने का फैसला लिया है। वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि इस दौरान हेड क्वार्टर में अपनी रिपोर्ट करेंगे। इस दौरान उन्हें मात्र गुजारा भत्ते की अदायगी की जाएगी। वहीं, जब गुरिंदरपाल सिंह बाठ से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जब आदेश जारी हुए तो वह छुट्टी पर थे। जिस प्रोजेक्ट में कमियों के कारण सस्पेंड किया गया, उसमें मैंने सिर्फ तीन महीने ही काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
जानकारी के मुताबिक मामला 2013 का है। प्रोजेक्ट के तहत 454 कमरे बनने थे। प्रत्येक के लिए पांच लाख की ग्रांट थी। शिक्षा विभाग ने 20.70 करोड़ की ग्रांट इसके लिए जारी की थी। उस समय बाठ पंजाब बोर्ड में एक्सईएन के पद पर थे। इस दौरान पता चला था कि कमरों के निर्माण में कई तरह की कमियां सामने आई। कई जगह तो कमरे बने ही नहीं। सूत्रों से पता चला है कि बाठ ने करोड़ों की अदायगी कांट्रैक्टर को कर दी थी। अदायगी पर्सनल एकाउंट से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed