फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   second class child's Name cut from school, aadhar card issue

आधार कार्ड नहीं बन पाया, स्कूल ने दूसरी कक्षा के बच्चे का काटा नाम

Tue, 19 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(हरियाणा) Updated Tue, 19 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
second class child's Name cut from school, aadhar card issue
आधार कार्ड - फोटो : File Photo
हरियाणा के समालखा में भापरा रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी का एक व्यक्ति अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए धक्के खा रहा है, लेकिन आधार कार्ड नहीं बन पाया है। सरकारी स्कूल से भी मासूम का नाम काट दिया गया है। 
विज्ञापन


सत्तार निवासी शास्त्री कॉलोनी ने बताया कि उसने प्राथमिक पाठशाला (भापरा) में अपने सात साल के बच्चे नासीर का दूसरी कक्षा में एडमिशन कराया था, लेकिन आधार कार्ड नहीं बनने के कारण कुछ दिनों बाद ही स्कूल इंचार्ज ने बच्चे का नाम काट दिया। इसको लेकर वह कई बार स्कूल इंचार्ज से मिलकर बच्चे का दोबारा से एडमिशन के लिए कह रहे हैं, लेकिन इंचार्ज अपनी मजबूरी बताते हुए एडमिशन करने से मना कर रहा है।
विज्ञापन


सत्तार ने बताया कि बच्चे की आयु पांच वर्ष से अधिक होने के कारण आधार बनवाने के समय फिंगर प्रिंट अनिवार्य हैं। लेकिन कई बार अप्लाई करते समय बच्चे की फिंगर प्रिंट नहीं आती, जिस कारण उसका आधार नहीं बन पा रहा और बिना आधार के स्कूल में एडमिशन नहीं दिया जा रहा। इसके कारण उसके बच्चे का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल इंचार्ज सुरेश गौतम ने बताया कि एनरोलमेंट स्लिप पर भी एडमिशन हो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद आधार देना जरूरी है। विभागीय आदेश के कारण वे भी मजबूर हैं। वहीं इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल ने कहा कि स्कूल में बच्चे के एडमिशन के लिए आधार कार्ड आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed