फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDO found positive vending cell OSD-2 room sealed corporation

निगम में अब एसडीओ मिले पॉजिटिव, वेंडिंग सेल और ओएसडी-2 का कमरा सील

Thu, 27 Aug 2020 09:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
SDO found positive vending cell OSD-2 room sealed corporation
चंडीगढ़। नगर निगम में वीरवार को कोरोना का दूसरा केस सामने आ गया। समाज विकास अधिकारी (एसडीओ) विवेक त्रिवेदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में निगम ने वेंडिंग सेल और ओएसडी-2 का ऑफिस सील कर दिया। इससे पहले ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन

वीरवार सुबह लोगों को जैसे ही जानकारी हुई कि समाज विकास अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हैं, हड़कंप मच गया। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के चलते नोडल ऑफिसर अनिल गर्ग ने तत्काल ऑफिस को सैनिटाइज कराया। उसके बाद अपनी टीम को विवेक त्रिवेदी के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाने को कहा। ऑफिस को भी सील कर दिया गया है। वहीं विवेक त्रिवेदी के स्टाफ को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। ज्ञात हो कि वेंडिंग सेल व आरएलए की बिल्डिंग साथ-साथ ही है। बुधवार को आरएलए में भी कुछ कर्मचारी पॉजिटिव आए थे। उसके बाद आरएलए को दो दिन के लिए सील कर दिया गया था। अगले दिन ही वेंडिंग सेल में भी मामला आ गया। सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि वेंडिंग सेल में ही सबसे ज्यादा लोगों का आना होता है। ऐसे में एसडीओ के सम्पर्क में आने वालों के बारे में भी टीम को मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed