फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scuffle women constable reached police case quiet

राशन लेने पहुंची महिलाओं और महिला कांस्टेबल के बीच हाथापाई, सेक्टर 56 का मामला, पुलिस ने कराया मामला शांत

Sat, 19 Sep 2020 10:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Scuffle women constable reached police case quiet
चंडीगढ़। सेक्टर-56 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में सरकार की तरफ से दिए जा रहे राशन को लेने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। इसी दौरान दो महिलाओं की महिला कांस्टेबल से बहस हो गई और फिर हाथापाई होने लगी। सूचना पर पहुंचीं पलसोरा चौकी प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-56 में स्कूल के बाहर राशन लेने के लिए कतार लगी थी। इस दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। लोगों ने जब इसकी सूचना दी तो कुछ पुलिसकर्मियों को वहां भेजा गया। इसी दौरान कुछ महिलाओं से महिला कांस्टेबल ने पर्ची दिखाने को कहा। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने बीते शुक्रवार को राशन लिया था। इस दौरान उन्हें कम राशन मिला था। पूरा राशन लेने के लिए आज आए हैं। इसी बात पर महिलाआें और महिला कांस्टेबल के बीच बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पलसोरा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed