{"_id":"608efe038ebc3e8d2f3e7ba2","slug":"screening-will-be-done-at-all-four-gates-of-chandigarh-news-pkl412190263","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा प्रशासन : सेक्टर- 26 मंडी के चारों द्वार पर होगी स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा प्रशासन : सेक्टर- 26 मंडी के चारों द्वार पर होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 26 मंडी में फैली अव्यवस्थाओं पर आखिरकार अधिकारी चेत ही गए। अब मंडी के चारों द्वार पर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक सुरक्षाकर्मी तैनात रहकर सभी की स्क्रीनिंग करेंगे। वहीं, मंडी के लिए एक सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीई) को भी तैनात कर दिया है, जो मंडी के आसपास कंटेनमेंट जोन और एकांतवास में निगरानी रखेंगे। लगातार दबाव बनने के बाद रविवार को सुबह से ही पुलिस ने भी सख्ती कर दी। दिनभर दुकानों पर लोगों का जमघट नहीं लगने दिया। पुलिस व प्रशासन ने लोगों के काफी चालान भी काटे। बिना वजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर दी। बता दें अमर उजाला ने बीते दो दिन में लगातार खबरें प्रकाशित कर मंडी की अव्यवस्था को उजागर किया था।
मंडी के प्रशासनिक अधिकारी व एसडीएम मध्य हरजीत सिंह संधू ने बताया कि मंडी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी वेंडरों का आरटीपीसीआर टेस्ट करा दिया गया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले ट्रक चालकों और उनके सहायकों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। उसके बाद ही मंडी के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि मंडी में निगरानी रखने के लिए एसडीई मनोज कुमार शर्मा को तैनात किया है। उनके साथ तीन अन्य सहयोगियों को तैनात किया है। यह टीम मंडी के आसपास बने कंटेनमेंट जोन और एकांतवास से आने वाले वेंडरों पर ध्यान रखेंगे। मंडी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए वह कमेटी के साथ बैठक कर रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को लेकर देश की अन्य मंडियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा रहे हैं। वहां से कोई बेहतर विकल्प मिलेगा तो उस पर भी अमल करेंगे। मंडी में कर्फ्यू के दौरान सख्ती बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही रिटेल की बिक्री पर पूरी तरह मना किया गया है।
विज्ञापन
मंडी की व्यवस्था पर प्रशासनिक अधिकारी व एसडीएम मध्य हरजीत सिंह संधू से कुछ खास सवाल
सवाल- मंडी में भीड़ उमड़ रही है, लेकिन प्रशासन व पुलिस के कर्मचारी चालान ही नहीं करते?
जबाव- पुलिस व प्रशासन की कर्मचारियों को सख्ती बरतने के लिए ही तैनात किया है। लगातार चालान भी होते हैं।
सवाल- पिछले साल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था थी। इस साल हालात खराब होने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं है?
जबाव- ऐसा नहीं है। मंडी में प्रत्येक सोमवार को सैनिटाइजेशन होता है। अब द्वार पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।
सवाल- आढ़ती कहते हैं 26 मंडी में जगह कम है। सामाजिक दूरी रखनी है तो 39 में स्थानांतरित कर दें।
जबाव- यह मेरे स्तर पर संभव नहीं है। इसके लिए प्रशासन के स्तर पर फैसला होगा। वहां से जो निर्णय होगा, उस पर अमल करेंगे।
सवाल- बाहर से माल लेकर आने वालों की स्क्रीनिंग की क्या व्यवस्था है?
जबाव- हम अन्य प्रदेशों की मंडी की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। जरूरत लगेगी तो बाहर से आने वाले लोगों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट के साथ अंदर आने की अनुमति देंगे।