फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scorching heat in Haryana Weather in Haryana

हरियाणा में प्रचंड गर्मी का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, यह शहर रहा सबसे गर्म

Wed, 11 Jun 2025 09:59 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 09:59 PM IST
सार

उत्तर भारत समेत हरियाणा में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अभी राज्य के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Scorching heat in Haryana Weather in Haryana
हरियाणा में प्रचंड गर्मी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

Red Alert In Haryana: हरियाणा में लगातार पांचवें दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा। आसमान से आग बरसने के साथ गर्म हवाओं के थपेडे़ पूरे दिन चलते रहे। लगातार तीसरे दिन सिरसा राज्य में सबसे गर्म रहा। सिरसा में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहला रेड अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। राज्य के दक्षिण हिस्से में स्थित शहरों में अगले दो दिन अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिन तापमान में गिरावट आने का कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगा तापमान 

मौसम विभाग ने तीन दिन का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया, 12 से 14 जून के बीच हरियाणा के दक्षिण व दक्षिण पश्चिम में 46 से 48 व अन्य हिस्सों में 44 से 46 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना जताई है। अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट और तीसरे दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून से कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म

दिन के साथ रात का भी तापमान असहनीय हो गया है। राज्य के चार जिलों अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी और सिरसा में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए रात में भी तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 29.3, रोहतक में 28.6, फरीदाबाद में 29.4, नूंह में 29.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

     
पिछले साल 50 डिग्री तक पहुंच गया था पारा

पिछले साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 28 मई को सिरसा का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि नूंह में 48.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि पिछले साल जून में थोड़े अंतराल के बाद बारिश से ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी थी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया गया था।

कहां कितना रहा तापमान

जिले       अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान
अंबाला             42.0             30.5
हिसार             44.3              28.8

करनाल            40.9             28.5
नारनौल             44.7             29.3

रोहतक             46.2             28.6
भिवानी             44.1             29.8

गुरुग्राम             42.1             27.2
पंचकूला             39.4             28.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed