फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools that increase enrollment in the academic session will get gold letters.

Chandigarh News: शैक्षणिक सत्र में दाखिला बढ़ाने वाले स्कूलों को मिलेगा स्वर्ण पत्र

Sat, 09 Mar 2024 07:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Schools that increase enrollment in the academic session will get gold letters.
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा। 23 मार्च से प्रवेश उत्सव अभियान की शुरुआत की जाएगी, जबकि नया शैक्षणिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू होगा। खास बात यह है कि इस बार शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र के दौरान दाखिला ग्राफ बढ़ाने वाले स्कूलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पत्र से नवाजने का फैसला लिया है। पहली से 5वीं की वार्षिक परीक्षाएं खत्म होते ही स्कूल मुखिया के साथ शिक्षक और अन्य स्टाफ घर-घर दस्तक देगा। शिक्षा विभाग ने जीरो ड्राॅप आउट का लक्ष्य रखा है, जिसमें 100 फीसदी नामांकन वाले स्कूल के साथ 30 मई तक ठहराव सुनिश्चित किया गया है। 30 फीसदी दाखिला ग्राफ बढ़ाने वाले स्कूलों को विभाग की ओर से स्वर्ण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। 20 फीसदी नामांकन करने वालों को रजत और 15 फीसदी नामांकन बढ़ाने वाले स्कूलों को कांस्य पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने परिवार पहचान पत्र के आधार पर ड्राॅप आउट बच्चों का डाटा तैयार किया है। वहीं, नए बच्चों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक गांव, गली-मोहल्ला, वार्ड से लेकर स्कूलवार ड्राॅप आउट बच्चों की पहचान की जाएगी। वहीं, परिवार पहचान पत्र के डाटा के आधार पर प्रत्येक स्कूल अपने आसपास क्षेत्र के ड्राॅप आउट बच्चों का डाटा दूसरे स्कूल मुखिया के साथ साझा करेगा। दरअसल, पीपीपी डाटा के मुताबिक दो लाख बच्चे ड्राॅप आउट हैं, जो स्कूल मुखियाओं के सामने दोबारा नामांकन कराने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed