फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana COVID-19 News: Schools in Haryana to stay closed till Nov 30 due to rise in covid-19 cases

Coronavirus Haryana: हरियाणा में सभी स्कूल 30 नवंबर तक बंद, छात्रों के पॉजिटिव मिलने के बाद बड़ा फैसला

Fri, 20 Nov 2020 05:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Nov 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana COVID-19 News: Schools in Haryana to stay closed till Nov 30 due to rise in covid-19 cases
हरियाणा में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लगातार छात्रों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सरकार ने 30 नवंबर तक राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले और छात्रों के स्वास्थ्य चिंताओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को दो हफ्ते बंद रखने का फैसला लिया है। 30 नवंबर तक स्कूलों में छात्रों के अलावा अध्यापकों के भी आने पर मनाही रहेगी। इस दौरान सभी स्कूल परिसरों के अच्छे से सैनिटाइज किया जाएगा। फैसले का उल्लघंन होने पर स्कूल प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


लगातार हरियाणा के स्कूलों में संक्रमित मिल रहे हैं बच्चे
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहली की तुलना में अधिक घातक साबित हो रही है। हिसार और रोहतक मंडल के पांच जिलों में 47 बच्चों और 11 शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। जींद जिले में गुरुवार को सबसे अधिक 20 विद्यार्थी और दो शिक्षक संक्रमित मिले। वहीं रोहतक जिले में 10 विद्यार्थी और चार शिक्षक भी कोरोना संक्रमित मिले थे। 
विज्ञापन


उधर, हिसार जिले में आठ बच्चे और पांच अध्यापक कोरोना की चपेट में आ गए। तमाम उपायों के बावजूद जिले में बीते तीन दिनों में 35 विद्यार्थी और 21 शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। झज्जर जिले में सात विद्यार्थी पॉजिटिव मिले। रेवाड़ी में दो बच्चे संक्रमित मिले थे। रेवाड़ी जिले में अब तक 98 छात्र पॉजिटिव मिल चुके हैं। ज्यादातर संक्रमित बच्चों में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने सरकार को घेरा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोरोना काल में बिना तमाम जरूरी एहतियात बरते स्कूल खोलने को लेकर सरकार ने जल्दबाजी दिखाई है। इसी का नतीजा है कि सैकड़ों बच्चे संक्रमण की चपेट में आ गए और स्कूल स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव हो गया। कोरोना को लेकर पहले एहतियाती कदम उठाने चाहिए थे और उसके बाद ही स्कूल खोले जाने चाहिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed