फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School's sexual harassment committee submitted incomplete report

स्कूल की यौन उत्पीडऩ कमेटी ने अधूरी सौंपी रिपोर्ट

Mon, 06 Jan 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
School's sexual harassment committee submitted incomplete report
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने सेक्टर-46डी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिड डे मील कर्मचारी से टीजीटी टीचर द्वारा की गई छेड़खानी के मामले में नया मोड़ आ गया है। स्कूल द्वारा गठित की गई रिपोर्ट की जांच से शिक्षा विभाग संतुष्ट नहीं है। अबइस प्रकरण की दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का कहना है कि रिपोर्ट में सभी पक्षों के तथ्य नहीं हैं। स्कूल यौन उत्पीड़न कमेटी ने अधूरी जांच सौंपी है। स्कूल कमेटी से बैठक के बाद शिक्षा विभाग अगर संतुष्ट नहीं हुआ तो मामले की नए सिरे से जांच की जाएगी। बता दें जीएमएसएसएस-46डी में 18 दिसंबर को मिड डे मील महिला कर्मचारी ने स्कूल के टीजीटी टीचर व मिड डे मील इंचार्ज पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शिकायत पर प्रिसिंपल ने स्कूल की यौन उत्पीड़न कमेटी को जांच सौंप दी थी। इस कमेटी के चेयरमैन स्कूल प्रिंसिपल थे। स्कूल कमेटी ने एक दिन में जांच पूरी कर जिला शिक्षा विभाग ऑफिस को भेज दी थी। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर यौन उत्पीड़न कमेटी का गठन किया। कमेटी ने स्कूल की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट की जांच की। इसमें कुछ तथ्य अधूरे पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी अल्का मेहता ने बताया कि स्कूल की छुट्टियों के कारण जांच प्रभावित हो गई। हम जल्द ही निष्पक्ष तरीके से जांच कर मामले का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed