फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School Jeep Trapped In Water In Punjab's Pathankot

22 बच्चों से भरी स्कूल जीप अचानक आए पानी में फंसी, चालक की लापरवाही, छोड़कर भागा

Thu, 05 Sep 2019 07:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
School Jeep Trapped In Water In Punjab's Pathankot
अचानक आए पानी में फंसी स्कूल जीप - फोटो : अमर उजाला

पंजाब-हिमाचल सीमा पर गुरुवार को शिक्षक दिवस पर बढ़ा हादसा होते-होते बचा। नंगलभूर स्थित 2 केन्द्रीय स्कूलों की 22 बच्चों से भरी जीप खड्डे में पानी के बीच फंस गई। इस दौरान चालक जीप वहीं छोड़ फरार हो गया। लेकिन स्थानीय लोगों की दिलेरी से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दरअसल, जिला पठानकोट का नंगलभूर हिमाचल सीमा से सटा है। 

विज्ञापन


यहां के स्कूलों में हिमाचल के कई बच्चे पढ़ने आते हैं। गुरुवार सुबह मामला तब हुआ जब बच्चों से खचाखच भरी जीप को ड्राइवर इंदौरा-कंदरोड़ी वाया बाईं अटारियां मार्ग में पड़ती छोंछ खड्ड से गुजार रहा था। लेकिन अचानक खड्ड में जलस्तर बढ़ गया और जीप ड्राइवर मदद मांगने या जीप को बाहर निकालने की बजाए बच्चों से लदी जीप को वहीं छोड़ भाग खड़ा हुआ। जबकि बच्चे बंद जीप में चीखते चिल्लाते रहे।
विज्ञापन


समय रहते गांववासियों ने देख लिया और तेज बहाव के बावजूद ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड्ड में उतरे। गांव के युवकों की ओर से सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। बता दें, उक्त मार्ग पर पुल टूटने के बाद बारिश में विभाग की ओर से बनाई गई वैकल्पिक पुलिया भी बह चुकी है। प्रशासन ने उक्त रास्ते के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। लेकिन शार्टकट के चक्कर में चालक ने नौनिहालों की जिंदगी दांव पर लगा दी। इंदौरा थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान ने बताया कि उक्त ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed