फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school construction, new school in chandigarh, education deptt, chandigarh school, chandigarh

चंडीगढ़ को मिलेंगे पांच और स्कूल, दो साल में होंगे तैयार

Fri, 22 Jul 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
school construction, new school in chandigarh, education deptt, chandigarh school, chandigarh
स्कूल - फोटो : amar ujala
शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई स्कूलों में एक क्लास में 60 से 70 स्टूडेंट्स को पढ़ाना पड़ता है। यूटी प्रशासन ने गवर्नमेंट स्कूलों की कमी देखते हुए पांच नए स्कूल बनाने का फैसला लिया है। अगले दो साल में नए स्कूल बनकर तैयार हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने सभी 111 गवर्नमेंट स्कूलों में एक सर्वे कराया है। अधिकतर स्कूलों में राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत 35 स्टूडेंट प्रति सेक्शन नियमों की अनदेखी हो रही है। कई कॉलोनी के स्कूलों में हालात काफी खराब है। एक सेक्शन में 60 से 70 स्टूडेंट को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के 111 गवर्नमेंट स्कूलों में करीब 1.50 लाख स्टूडेंट को दाखिला दिया जाता है। यूटी के शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन ने शहर में पांच नए गवर्नमेंट स्कूल बनाने को मंजूरी दे दी है। इनके लिए फंड भी अलॉट कर दिया गया है। हर स्कूल पर करीब 2 करोड़ खर्च आएगा। इंजीनियरिंग विभाग जल्द ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देगा। नए स्कूल पेरीफेरी में बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ से कई कॉलोनियों को शिफ्ट किया है। जिस कारण नई जगह पर गवर्नमेंट स्कूलों की काफी कमी है। जानकारी के अनुसार नए स्कूल मॉडल और नॉन मॉडल दोनों होंगे।
विज्ञापन


पांच स्कूल जल्द होंगे तैयार
यूटी प्रशासन की ओर से बनाए जा रहे पांच स्कूलों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट हाई स्कूल किशनगढ़, गवर्नमेंट हाई स्कूल-1 मनीमाजरा, गवर्नमेंट हाई स्कूल-2 मनीमाजरा, गवर्नमेंट हाई स्कूल-48 और गवर्नमेंट हाई स्कूल-49 में नए गवर्नमेंट स्कूल जल्द बनकर तैयार होंगे। शिक्षा विभाग 15 अगस्त तक कुछ स्कूलों का उद्घाटन कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1300 नए शिक्षकों के लिए मांगी मंजूरी 
यूटी प्रशासन के गवर्नमेंट स्कूलों में शिक्षकों की काफी कमी है। नए स्कूल तैयार होने पर शिक्षकों की जरूरत होगी। प्रशासन ने केंद्र सरकार को 1300 नए शिक्षकों के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है।


कोट
शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या काफी बढ़ रही है। कई स्कूलों में एक सेक्शन में 60 से अधिक स्टूडेंट हैं। प्रशासन ने फैसला लिया है कि एक क्लास में 50 से अधिक स्टूडेंट नहीं होंगे। पांच और स्कूल बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। कई स्कूलों को डबल शिफ्ट किया जाएगा। 
-सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव यूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed