{"_id":"a4347094571d914d15c67c9dfbdec2de","slug":"scheduled-to-sit-on-the-beat-box-for-police-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बीट बॉक्स में इस समय दें शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बीट बॉक्स में इस समय दें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी शिकायत करने के लिए अब लोगों को बीट बाक्स के जवानों के पीछे नहीं घूमना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसको लेकर एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को सभी डीएसपी के साथ बैठक की। बैठक में सामने आया कि बीट बाक्स के जवान सुबह से लेकर शाम तक इलाके में रहते हैं लेकिन आम लोगों से मिलने के लिए कोई एक जगह नहीं होती।
लोगों को आने वाली परेशानी को निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने सोमवार को आदेश जारी कर जवानों का बीट पर बैठने का समय तय कर दिया है। अब बीट बाक्स पर तैनात जवान सुबह 11 से 12 और शाम पांच से साढ़े छह तक बैठेंगे।
विज्ञापन
93 है शहर में बीट बाक्स
आम लोगों से संपर्क बढ़ाने और उनकी समस्या हल करने के लिए पुलिस विभाग में शहर में कुल 93 बीट बाक्स बनाए हुए हैं।
बीट बाक्स पर एक एसआई, एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ड्यूटी पर होता है। ज्यादातर तीनों ही जवान पुलिस हेडक्वार्टर से जाने वाली शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट अफसरों को भेजते हैं।
विज्ञापन