फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SC Commission Chairman Vijay Sampla write letter to Sri Akal Takht Sahib Jathedar

सिंघु बॉर्डर केस: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने लिखा पत्र, कहा- लखबीर हत्याकांड मामले में बेअदबी के अभी तक नहीं मिले सबूत

Mon, 18 Oct 2021 08:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Oct 2021 08:26 PM IST
सार

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखा और लखबीर सिंह मामले में सिख मर्यादा के अनुसार भोग करवाने की अपील की। इससे पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने इस मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन
SC Commission Chairman Vijay Sampla write letter to Sri Akal Takht Sahib Jathedar
विजय सांपला - फोटो : फाइल

विस्तार

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कुंडली बार्डर पर किसानों के धरनास्थल पर हुई अनुसूचित जाति के लखबीर सिंह की हत्या के मामले में सिख मर्यादा के अनुसार भोग करवाया जाए।

विज्ञापन


सांपला ने पत्र में कहा कि आपको इसकी भी जानकारी होगी कि लखबीर के अंतिम संस्कार पर कुछ लोगों, खासकर सत्कार कमेटी ने यह कहते हुए कि इसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है, अंतिम संस्कार पर सिख मर्यादा के अनुसार अरदास नहीं करने दी गई। पत्र में सांपला ने कहा कि वायरल वीडियो में कुछ लोग तड़पते हुए लखबीर सिंह के पास खड़े होकर बोल रहे हैं कि इसने बेअदबी की है, लेकिन सच यह है कि इस संबंध में अब तक कोई वीडियो या फोटो प्रमाण के रूप में सामने नहीं आया है, जिससे साबित हो सके कि अनुसूचित जाति के सिख ने बेअदबी की थी।
विज्ञापन


सांपला ने कहा कि जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें से एक में जमीन पर पड़ा लखबीर सिंह बेरहमी से कटे हाथ के साथ कराहता दिख रहा है, दूसरे वीडियो में उसे संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पास उल्टा लटकाया गया है और तीसरे वीडियो में वह सड़क अवरोधक (बैरिकेड) के साथ लटका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस जांच में यह साबित नहीं हो जाता कि लखबीर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है, तब तक लखबीर को दोषी नहीं माना जाना चाहिए। वैसे भी वायरल वीडियो में वहां खड़े निहंग सिख/लोग खुद बोल रहे हैं कि लखबीर सिंह सर्वलोह ग्रंथ की पोथी लेकर भाग रहा था तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कहां से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed