फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SBI ATM broken to loot money, both accused arrested

Chandigarh: एसबीआई का एटीएम तोड़कर किया था लूट का प्रयास, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2022 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 02:03 AM IST
सार

24 जुलाई की रात सेक्टर-47 स्थित एसबीआई की एटीएम की चेस्ट डोर को तोड़कर लूट की कोशिश की गई है। सीसीटीवी में कैद आरोपियों ने कपड़े से मुंह ढके हुए थे और बारी-बारी से लोहे की रॉड से चेस्ट डोर को तोड़ा और रुपये निकालने की कोशिश की।

विज्ञापन
SBI ATM broken to loot money, both accused arrested
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-47 में एसबीआई के एटीएम को तोड़कर लूट की कोशिश करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रामदरबार फेज-1 निवासी शेजाद (29) और रामदरबार फेज-2 निवासी प्रदीप (27) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने और कहां-कहां लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को वारदात के तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


सेक्टर-32 स्थित एसबीआई के शाखा प्रबंधक नील मनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई की रात सेक्टर-47 स्थित एसबीआई की एटीएम की चेस्ट डोर को तोड़कर लूट की कोशिश की गई है। सीसीटीवी में कैद आरोपियों ने कपड़े से मुंह ढके हुए थे और बारी-बारी से लोहे की रॉड से चेस्ट डोर को तोड़ा और रुपये निकालने की कोशिश की। हालांकि उसी दौरान सायरन बज गया और आरोपी भाग निकले। दोनों आरोपी लूट करने में नाकामयाब रहे। एटीएम में उस समय 26 लाख रुपये पड़े थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। सेक्टर-31 थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों का सुराग जुटाया। आरोपी शेजाद के बारे में गुप्त सूचना मिली तो तुरंत पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने शेजाद को रामदरबार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को शेजाद को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने अपने साथी प्रदीप के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप को रामदरबार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शेजाद का दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है कि आरोपियों और कहां कहां वारदातों को अंजाम दिया है। - रणजीत सिंह, सेक्टर-31 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed