फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satyapal Jain said on CAA - Congress will lie so much, the party had no idea

सीएए पर सत्यपाल जैन बोले- हिंसा फैलाने में कांग्रेस के साथ नक्सली और माओवादियों का हाथ है

Sun, 29 Dec 2019 12:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 29 Dec 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Satyapal Jain said on CAA - Congress will lie so much, the party had no idea
सत्यपाल जैन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर कांग्रेस इस कदर देशभर में झूठ फैलाएगी, इसका भाजपा को अंदाजा नहीं था। लोगों को अधूरी जानकारी देकर भड़काया गया। सीएए को लेकर देशभर में हिंसा फैलाने में कांग्रेस के साथ नक्सली, माओवादियों का हाथ है। यह कहना है चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य सत्यपाल जैन। वह शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सत्यपाल जैन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का विभाजन ही 1947 में धर्म के आधार पर हुआ था। इस दौरान नेहरू-लिकायत समझौता हुआ। पाकिस्तान ने यह समझौता तोड़ दिया लेकिन भारत ने अपना धर्म निभाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की धारा 29 व 30 भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों को अपने ढंग से जीवन जीने का अधिकार देती है और नागरिकता संशोधन कानून यही अधिकार पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए हुये अल्पसंख्यकों को भी इस संशोधन के माध्यम से देता है, ऐसे में संशोधन को अल्पसंख्यकों का विरोधी कहना भारत के संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व टुकड़े-टुकड़े गैंग देश की एकता में आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों के बीच झूठ, भ्रम और गलतफहमी फैलाकर हिंसा भड़काई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी शरणार्थी कैंपों में जाकर देखें
सत्यपाल जैन ने कहा कि अच्छा होगा यदि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी इस कानून पर कुछ भी बोलने से पहले शरणार्थी कैंपों में जाकर देख लें ताकि उन्हें यह मालूम हो सके कि ये लोग किस तरह के अमानवीय एवं नर्क जैसी स्थितियों में जी रहे थे।


जैन ने कहा कि कुछ कांग्रेसी मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वे इस कानून को अपने राज्यों में लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून केंद्रीय कानून है, जो सारे देश में लागू होता है, जिसे लागू करने में किसी राज्य सरकार का कोई रोल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed