फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saturday night was the coldest in three years

तीन सालों में सबसे ठंडी रही शनिवार की रात

Sun, 22 Nov 2020 09:14 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Saturday night was the coldest in three years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : m
चंडीगढ़। सर्द रातों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात तीन साल में सबसे ठंडी दर्ज की गई है। 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। इससे पहले साल 2017 में नवंबर की 27 तारीख को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी व बारिश हो रही है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। दिवाली के बाद से अब तक दो विक्षोभ आ चुके हैं और तीसरे के आने की तैयारी है।
विज्ञापन

हालांकि नया पश्चिमी विक्षोभ 15 नवंबर की तरह सक्रिय नहीं होगा। यह मौसमी सिस्टम ऊंचाई वाले इलाके में बारिश व बर्फबारी देगा। मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश के बाद हवाएं उत्तर पश्चिम की ओर चल रही हैं। इससे ठंडी हवाएं आ रही हैं और रात व दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अब उम्मीद जताई है कि रात व दिन के पारे में होने वाली गिरावट में थोड़ा विराम लगेगा। सोमवार से बादल छा सकते हैं। बादलों से तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन व रात के तापमान दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 25 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाके हिमाचल, उत्तराखंड व श्रीनगर में अच्छी बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। इसका असर मैदानी वाले इलाके में भी दिखेगा। इसकी वजह से 25 नवंबर से तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने के कम आसार हैं। दिन का तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रिकार्ड होगा। मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जाएगा। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। इस दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूतनम तापमान 13 डिग्री रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed