फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satlok Ashram Sant Rampal Arrested, Planning to Fail Police

...तो ये थी पुलिस को फेल करने की प्लानिंग

Thu, 20 Nov 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 20 Nov 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
Satlok Ashram Sant Rampal Arrested, Planning to Fail Police

सतलोक आश्रम से रामपाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने समर्थकों का योजनाबद्ध तरीके से इस्तेमाल किया। आश्रम में घुसने के लिए केवल एक ही मुख्य द्वार है। इसलिए रामपाल ने आश्रम के मुख्य गेट के बाहर बुजुर्ग, युवा, महिला, बच्चों को बहुत व्यवस्थित तरीके से ड्यूटी पर लगाया ताकि पुलिस कर्मी किसी भी तरह से अंदर प्रवेश न कर सकें।

विज्ञापन


शिफ्टवाइज इन सभी की ड्यूटी लगाई गई। आश्रम के गेट पर करीब 2000 महिला, पुरुष और बच्चों को बैठाया गया, जो दिन और रात में बदलते रहते थे। इसके बाद चार से पांच हजार अनुयायी और निजी कमांडो आश्रम की छतों पर तैनात किए गए। यह भी आठ से दस घंटों में बदलते रहते।
विज्ञापन


संत के अनुयायी रिटायर्ड फौजी और पुलिसकर्मी अंदर बैठकर इस योजना को अंजाम दे रहे थे। वह एक तरफ तो जहां कमांडो को पुलिस पर हमला करने का प्रशिक्षण दे रहे थे वहीं, महिलाओं को भी महिला पुलिस से सामना करने का तरीका भी बता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनी लोगों के इस्तेमाल की योजना

Satlok Ashram Sant Rampal Arrested, Planning to Fail Police

आश्रम के फ्रंट गेट पर सबसे पहले बच्चों को बिठाया गया। यह बच्चे महिलाओं के बीच में घुले मिले होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे थे। उनके पीछे महिलाओं और युवतियों को तैनात किया गया।

इनमें ऐसी महिलाओं को प्रमुखता दी गई जिनके छोटे-छोटे बच्चे हों। ताकि पुलिस कार्रवाई से बचे। इनके पीछे बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष बैठाए गए, इनकी संख्या कम ही रखी गई।

इन सब के पीछे युवाओं की एक टोली बैठी थी, जो आश्रम की दीवार से सटे हुए थे। यहीं पर पेट्रोल बम, डीजल, तेजाब के पाउच आदि रखे हुए थे। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की इन लोगों ने पुलिस पर पेट्रोल बम आदि फेंकना शुरू कर दिया।

पांचवें चरण में आश्रम के छत पर चार से पांच हजार युवाओं को तैनात किया गया। इनमें बाबा के निजी कमांडो भी थे। यह राइफल, बंदूक, रिवॉल्वर, पेट्रोल बम, तेजाब के पाउच आदि से हमला करने के लिए तैयार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed