फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarvan Singh Pandher says If the Prime Minister tries he can win the hearts of the farmers

Kisan Andolan: मोदी जी चाहें तो किसानों का दिल जीत सकते, दिल्ली कूच से पहले सरवन सिंह ने क्यों कही ये बात?

Mon, 12 Feb 2024 04:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 04:31 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के 26 किसान संगठन दिल्ली कूच पर अड़े हैं। इस बीच किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि अगर प्रधानमंत्री जी कोशिश करते हैं तो वह किसानों का दिल जीत सकते हैं। बता दें कि किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा के 15 जिलों में धारा 144 लागू है।

विज्ञापन
Sarvan Singh Pandher says If the Prime Minister tries he can win the hearts of the farmers
किसान आंदोलन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के किसानों को जत्था फतेहगढ़ साहिब के साधुगढ़ पहुंच चुका है। किसान आज रात यहीं बिताएंगे। वहीं शाम को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ अहम बैठक है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि अगर बैठक में सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया तो इसके बाद 200 किसान संगठनों के साथ मीटिंग करेंगे। सभी से बात करने के बाद ही आंदोलन पर फैसला लेंगे। सरवन सिंह पंधेर किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव हैं। 

विज्ञापन

 
पंधेर ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी भी किसानों को मिले। गन्ने की फसल पर C2-100 तक सरकार करे। उन्होंने किसान और मजदूरों का कर्ज खत्म करने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी का इंसाफ मिले

सरवन सिंह पंधेर ने लखीमपुर खीरी हिंसा में इंसाफ की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी एक महीना रह गया है। मोदी जी चाहे तो किसानों का दिल जीत सकते हैं। अगर वे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल से निकालते हैं तो लोगों के हृदय ठंडे हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ समेत अन्य स्थानों पर किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने, बिजली संशोधन विधेयक और प्रदूषण कानून से खेती को बाहर करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की अन्य मांगें

  • 200 दिन मनरेगा की दिहाड़ी मिले
  • 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग
  • फसल बीमा सरकार खुद करे
  • किसान और मजदूर को 60 साल होने पर 10 हजार रुपये महीना मिले
  • विश्व व्यापार संगठन से खेती को बाहर किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed