{"_id":"65c11574b4cc6097a0090777","slug":"sarpanch-who-opened-fire-at-wedding-ceremony-in-pathankot-arrested-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: भाई की शादी में सरपंच ने मनाया जश्न, पिस्तौल से की हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: भाई की शादी में सरपंच ने मनाया जश्न, पिस्तौल से की हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 05 Feb 2024 10:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:43 PM IST
सार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पिस्तौल को बरामद करने की कोशिश में जुटी है। आरोपी भगवानपुर का सरपंच है।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता सरपंच।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सगे भाई की शादी समारोह में एक सरपंच ने खूब जश्न मनाया। इस दौरान उसने पिस्तौल से हवाई फायरिंग भी की। यह घटना ब्लॉक नरोट जैमल सिंह के निकट गांव भगवानपुर की है। लोगों ने घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने सरपंच समाटी सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल है। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी हर प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवानपुर का रहने वाला सरपंच समाटी सिंह रविवार शाम अपने भाई की शादी के बाद अपने आवास पर युवाओं के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान सरपंच ने डांस करते पिस्तौल से फायरिंग की। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने उक्त वीडियो के आधार पर जांच के बाद गांव भगवानपुर के सरपंच समाटी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच मुताबिक वीडियो में आरोपी ने एक ही फायर किया है। पुलिस आरोपी से हथियार बरामद करने में लगी है।
विज्ञापन