{"_id":"5b8bcfbf42c792463307861d","slug":"sarpanch-murder-a-man-in-hoshiarpur-by-beaten-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुरः खेल के दौरान हुआ झगड़ा, सरपंच ने साथियों संग युवक को बधंक बना पीटा, शख्स की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुरः खेल के दौरान हुआ झगड़ा, सरपंच ने साथियों संग युवक को बधंक बना पीटा, शख्स की हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के मैदान में हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया। मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना पंजाब के होशियारपुर के गांव रहली की है। यहां के सरपंच ने अपने साथियों के साथ खेल के मैदान में हुए विवाद के बाद युवक को कथित तौर पर बंधक बनाया और पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक ने उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 6 आरोपियों में से आरोपी सरपंच सहित तीन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जो न्यायिक हिरासत में है।
जानकारी देते हुए थाना चब्बेवाल के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव रहली की निवासी महिला विद्या देवी पत्नी राम पाल ने पुलिस के पास 26 जून को एक शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे अर्पण को गांव के सरपंच अवतार सिंह ने कथित तौर पर बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 323, 342, 506, 148 के तहत मामला दर्ज किया था।
अब जुर्म में बढ़ोतरी करते हुए अब आईपी की धारा 325, 308 भी लगा दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त प्रकरण के तीन आरोपियों सरपंच अवतार सिंह, मनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सोखी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि प्रकरण में हरप्रीत कौर, जोगिंदर सिंह , डाक्टर सत्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।