फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sarabjit singh sister dalbir kaur joins bjp before punjab assembly election

सरबजीत की बहन दलबीर ने ज्वॉइन की BJP, कांग्रेस में रह चुकी हैं

Mon, 26 Dec 2016 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
sarabjit singh sister dalbir kaur joins bjp before punjab assembly election
दलबीर कौर
चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली है। उन्होंने पंजाब के फाजिल्का में आज पार्टी की आधिकारिक सदस्यता ली। इससे पहले वे कांग्रेस और अकाली दल में रह चुकी हैं।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर आयोजित सुशासन दिवस पर आयोजित रैली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।दलबीर कौर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला न पार्टी में विधिवत शामिल कराया।
विज्ञापन


सांपला ने दलबीर का पार्टी में स्वागत किया और उसके संघर्ष के लिए सराहना की। दलबीर कौर रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती तो सरबजीत जरूर पकिस्तान से जिंदा वापस आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलबीर ने कहा, मैं कांग्रेस सरकार कें मंत्रियों और आला अफसरों के चक्कर लगाती रही और गुहार करती रही। लेकिन, उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी और इसी कारण मेरा भाई मारा गया। सरबजीत केवल मेरा भाई नहीं, बल्कि पूरे देश और पंजाब का था। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।


 

सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए किया था संघर्ष

sarabjit singh sister dalbir kaur joins bjp before punjab assembly election
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर - फोटो : फाइल फोटो
दलबीर कौर अपने भाई सरबजीत के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हुए दलबीर कौर चर्चा में आई थीं। उन्होंने तमाम तरह की परेशानियों के बावजूद अपने भाई की पाकिस्तान से रिहाई के लिए पुरजोर संघर्ष किया था।

सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए उसकी बहन दलबीर कौर ने कई वर्षों तक मुहिम चलाई थी। सरबजीत की रिहाई की उम्मीद भी जगी थी, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान की कुख्यात कोट लखपत जेल में कुद पाकिस्तानी कैदियों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

हालांकि उन्होंने अपना भाई खो दिया, लेकिन अपने संघर्ष के चलते उन्हें देश दुनिया में काफी नाम मिला। वहीं, दलबीर कौर पर सरबजीत की फर्जी बहन होने के आरोप भी लगे थे।

सरबजीत की बहन बलजिंदर कौर, भाई हरभजन सिंह व खुद दलबीर कौर के पति बलदेव सिंह ने उन पर यह आरोप लगाया था। दलबीर की संघर्ष की कहानी पर एक फिल्म भी बनी है, जिसमें दलबीर का किरदार मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed