फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanyukta Sangharsh Party will contest Haryana Assembly Election gurnam chaduni

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी संयुक्त संघर्ष पार्टी, गुरनाम चढ़ूनी बोले-राजनीति को करेंगे साफ

Thu, 04 Jul 2024 10:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 10:13 AM IST
सार

संयुक्त संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि आज राजनीति को व्यापार बना दिया गया है। नेता चुनावों में पैसा लगाते हैं और जीतने के बाद पांच वर्षों में चुनावी इन्वेस्टमेंट का दस गुणा कमाते हैं। आम लोगों और देश का कोई भी भला नहीं हो रहा। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। नेता अपने समर्थक अमीर लोगों को बैंकों के साथ घोटाले करने और देश से भागने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sanyukta Sangharsh Party will contest Haryana Assembly Election gurnam chaduni
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे गुरनाम चढ़ूनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों द्वारा बनाई गई संयुक्त संघर्ष पार्टी चुनावी मैदान में उतर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्व नेता व संयुक्त संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने एलान किया है कि उनकी पार्टी हरियाणा में होने वाले चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी ने सभी तैयारियां कर ली हैं। उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


चढ़ूनी बुधवार अपने समर्थकों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आए थे। चढ़ूनी ने कहा कि वाहेगुरु के समक्ष अरदास करके उनकी पार्टी की ओर से चुनावी गतिविधियों को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव और पंजाब के विधानसभा चुनाव में संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर लड़े थे। इस बार और भी शक्तिशाली ढंग से चुनावी मैदान में उतरा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चढ़ूनी ने कहा कि गरीब और गरीब व अमीर और अमीर हो रहा है। यही कारण है कि देश का आम व्यक्ति तनाव का शिकार हो रहा है। युवा देश के मौजूदा राजनीतिक सिस्टम से तंग आकर देश छोड़ विदेशों को जा रहा है। किसानों को उनकी फसलों के वाजिब रेट नहीं मिल रहे। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। बुजुर्गों के पास सामाजिक सुरक्षा नहीं है। देश के खराब हो चुके राजनीतिक सिस्टम को ठीक करने के लिए उनकी पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पंजाब हरियाणा इंचार्ज मनजोत सिंह ग्रेवाल, रोशन सिंह सागर, पंजाब उपाध्यक्ष कैप्टन कुलवंत सिंह, महसचिव जगजीत सिंह अरोड़ा, कुलविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed