फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanyukt Samaj Morcha released their Ekrarnama for Punjab assembly election 2022

किसानों का इकरारनामा जारी: अगर सरकार बनी तो टाेल फ्री होंगी सड़कें, पाकिस्तान से व्यापार के लिए बॉर्डर खोले जाएंगे

Tue, 08 Feb 2022 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 07:26 PM IST
सार

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत रहे किसान संगठन पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। 22 संगठनों ने संयुक्त समाज पार्टी बनाई है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व में किसान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मंगलवार को किसान नेताओं ने अपना इकरारनामा जारी किया है। 

विज्ञापन
Sanyukt Samaj Morcha released their Ekrarnama for Punjab assembly election 2022
किसानों ने जारी किया इकरारनामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है। संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) ने मंगलवार को अपना 25 बिंदुओं का चुनावी इकरारनामा जारी कर दिया। इसमें एसएसएम ने वादा किया है कि पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्गों को टोल फ्री किया जाएगा। पाकिस्तान से व्यापार करने के लिए हुसैनीवाला और वाघा बॉर्डर भी खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


पंजाब में बड़े औद्योगिक घरानों की इकाईयों को बढ़ावा नहीं देने की भी घोषणा की। चंडीगढ़ में संयुक्त समाज मोर्चा के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि चुनावी इकरारनामे में किसानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मोर्चा के इकरारनामे में किसानों को हर फसल पर एमएसपी दी जाएगी। प्रत्येक किसान परिवार की 25 हजार फिक्स आय के लिए पॉलिसी लाई जाएगी। 
विज्ञापन


फसल का नुकसान होने पर कोऑपरेटिव सोसाइटी के जरिए भरपाई की जाएगी। खाद्य प्रसंस्करण के लिए किसानों को 5 लाख रुपये तक का लोन 2 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। बड़े औद्योगिक घरानों के बजाय छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। राजस्व विभाग की सभी सेवाओं को किसानों के लिए समयबद्ध किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। राजेवाल ने दूसरे राजनीतिक दलों पर सियासी हमला करते हुए कहा कि मोर्चा ने इकरारनामे में वही वादे किए हैं जो पूरे किए जा सकें। अन्य राजनीतिक दल फ्री की रेवड़ियां बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब से खत्म होगा माफिया
मोर्चा ने इकरारनामे में वादा किया है कि सरकार बनाते ही पंजाब से माफिया को खत्म कर दिया जाएगा। शराब, रेत और परिवहन विभाग के माफिया को खत्म कर कोऑपरेटिव सोसाइटी और कार्पोरेशन बनाए जाएंगे। कांग्रेस द्वारा किए गए महंगी बिजली के सभी समझौते रद्द किए जाएंगे। सीधे ग्रिड से बिजली खरीद कर लोगों को सस्ती मुहैया कराई जाएगी।


हिसाब-किताब कमीशन बनेगा
मोर्चा के किसान नेता ने दावा किया कि यदि पंजाब में किसानों की सरकार बनती है तो हिसाब-किताब कमीशन बनाया जाएगा। जो नेताओं और अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच करेगा। कमीशन के जरिए इसमें कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में प्रतिवर्ष 90 दिन काम किया जाएगा। विधायकों की 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed