फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanyukt kisan morch will bar all entry routes of Delhi on March 6

छह मार्च को दिल्ली के सभी प्रवेश मार्गों को जाम करेगा संयुक्त किसान मोर्चा, 11 से 4 बजे तक रोके जाएंगे रास्ते 

Fri, 05 Mar 2021 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 02:09 PM IST
सार

  • संयुक्त किसान मोर्चा छह मार्च को दिल्ली के सभी प्रवेश मार्ग पांच घंटे के लिए करेगा जाम 
  • मोर्चा के लीगल पैनल ने चंडीगढ़ में किया एलान
  • चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के किसान भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस 

विज्ञापन
Sanyukt kisan morch will bar all entry routes of Delhi on March 6
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते किसान मोर्चा के लीगल पैनल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा छह मार्च को दिल्ली के सभी प्रवेश मार्ग पांच घंटे के लिए जाम करेगा। यह एलान मोर्चा के लीगल पैनल ने चंडीगढ़ में किया। संयुक्त किसान मोर्चा के लीगल पैनल सदस्यों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सभी प्रवेश मार्गों को 5 घंटे के लिए जाम करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि छह मार्च को सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक दिल्ली में प्रवेश के सभी रास्तों को जाम किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सिंघु बॉर्डर से लीगल पैनल के चार सदस्य रमिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, हरपाल सिंह और धरमिंदर मलिक पहुंचे। 
विज्ञापन



हाईकोर्ट के वकील प्रेम सिंह भंगू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने कृषि कानून रद्द करने, गिरफ्तार किसानों को रिहा करने, झूठे मुकद्मे वापस लेने और न्यायिक जांच करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि देशभर के डेढ़ सौ से ज्यादा वकील गिरफ्तार किसानों को निशुल्क कानूनी सहायता देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 151 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed