फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Santosh Trophy begins in Chandigarh, there will be two matches on the first day

चंडीगढ़ में संतोष ट्रॉफी का आगाज, पहले दिन होंगे दो मुकाबले

Sun, 21 Nov 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Santosh Trophy begins in Chandigarh, there will be two matches on the first day
चंडीगढ़। संतोष ट्रॉफी के मुकाबले सेक्टर- 7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार से शुरू हो जाएंगे। कोविड- 19 के दिशानिर्देश का पालन और खिलाड़ियाें को सुरक्षित घेरे में रखने के लिए चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन (सीएफए) ने इसकी पूरी तैयारियां कर रखी हैं। शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया गया कि पहले दिन दो मुकाबले होंगे। सुबह 9.30 बजे से सर्विसेज बनाम हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबले होगा। बाद दोपहर 3 बजे से चंडीगढ़ और जम्मू एंड कश्मीर की टीम आपस में भिड़ेंगी। बता दें इस प्रतियोगिता में मेजबान चंडीगढ़ सहित सर्विसेज, जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

संक्रमण को देखते कड़ी निगरानी में रहेंगे खिलाड़ी
आईपीएल के बीच में जिस तरह से एक के बाद एक खिलाड़ी संक्रमित हो गए थे और इसे बीच में रद्द करना पड़ा था, इस बात को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन ने कड़े नियमों बनाए हैं। ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन भी इस टूर्नामेंट पर नजर बनाए हुए हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी, स्पोर्टिंग स्टाफ, केटरिंग वाले, बस ड्राइवर्स और ग्राउंड स्टाफ सभी का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है। मैदान में खिलाड़ियाें को लाने और ले जाने वाली बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। मैच खत्म होते ही खिलाड़ियों को तुरंत होटल पहुंचाया जाएगा। जिस टीम का मुकाबला नहीं होगा, उनके खिलाड़ियों को होटल रूम से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के फुटबॉल को एक लेवल आगे लेकर जाएगी संतोष ट्रॉफी
चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान केपी सिंह ने बताया कि संतोष ट्रॉफी की मेजबानी चंडीगढ़ के फुटबॉल को एक कदम आगे लेकर जाएगी। कोविड को देखते हुए इस बार दो पूलों में संतोष ट्रॉफी कराई जा रही है। एक पूल दिल्ली और दूसरा पूल चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है। अगली बार संतोष ट्रॉफी कप भी चंडीगढ़ में करवाने का प्रयास करेंगे। वहीं, उन्हाेंने यह भी कहा कि सेक्टर- 17 में बना रहे फुटबॉल स्टेडियम में अंडर-14, 17 आयु वर्ग की लड़के ओर लड़कियाें के वर्ग की लीग भी कराने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विसेज सहित जम्मू कश्मीर की टीम से मिलेगी चुनौती
पूर्व भारतीय कप्तान हरजिंदर सिंह चंडीगढ़ फुटबॉल टीम के हेड कोच की भूमिका में होंगे। उनके साथ सीनियर कोच मुजम्मिल और पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर संजीव मड़िया भी कोच के रूप में टीम के साथ होंगे। एएफसी इंस्ट्रक्टर साजिद को टेक्नीकल डायरेक्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक शहर का जूनियर फुटबॉल में अहम योगदान रहा है और सीनियर फुटबॉल में भी चंडीगढ़ योगदान देगा। पहली बार संतोष ट्रॉफी की टीम को तैयार किया है। उम्मीद है टीम बेहतर करेगी। सर्विसेज सहित जम्मू कश्मीर की टीमों से कड़ी टक्कर मिलेंगी, क्योकि वह प्रोफेशनल टीमें हैं। हमारी टीम अभी नई बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed