फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sansational truth about pakistan resident hindu

पाकिस्तान रहने वाले हिंदुओं पर सनसनीखेज खुलासा

Thu, 14 May 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर।
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर। Updated Thu, 14 May 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
sansational truth about pakistan resident hindu

पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी इस समय 30 लाख के करीब है। वहां रहने वाले हिंदुओं पर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हैरानी की बात है कि पाकिस्तान के सबसे बड़े अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में कोई भी हिंदू विवाहित नहीं है या यूं कह लें कि सभी पाकिस्तानी हिंदू कुंवारे हैं। यह एक कटु सत्य है और इस सत्य पर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट और सरकार भी अपनी मौहर लगा चुकी है।

विज्ञापन


इतिहास शोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ ने बुधवार यह उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान में किसी भी हिंदू के पास शादी का प्रमाण-पत्र नहीं है, जिस से यह साबित हो सके कि पाकिस्तान में रहते हिंदू शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हिंदू अनेकों बार पाकिस्तान सरकार से हिंदू विवाह पंजीकरण एक्ट पास करने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन


कोछड़ ने बताया कि पाकिस्तान में हिंदू विवाह पंजीकरण एक्ट पास न होने के कारण वहां हुई हिंदू शादियों को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है और इस कारण वहां के हिंदुओं को अनेकों सामाजिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू महिलाएं अदालत में तलाक नहीं ले सकती

sansational truth about pakistan resident hindu

बिना शादी प्रणाण पत्र के जहां एक ओर विधवा हिंदू औरतें दिवगंत पति की संपत्ति पर दावा नहीं कर पाती, वहीं जब शादीशुदा हिंदू महिआयों से मुस्लिम अगवाकारों द्वारा अपहरण के बाद जबरदस्ती शादी की जाती है तो हिंदू-विवाह प्रमाण पत्र पास न होने के कारण उन्हें अदालती न्याय नहीं मिल पाता।

यह एक्ट लागू न होने के कारण अपने पतियों से मतभेद या उन के हाथों प्रताड़ित होने के बावजूद हिंदू महिलाएं अदालत में तलाक तथा पुन: विवाह के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं। पाकिस्तानी हिंदुओं की मांग पर सन् 2014 में हिंदू मैरिज़ बिल नैशनल असैंबली में पेश तो किया गया था, परन्तु वह बिल पास न हो सका।

उसके बाद वर्ष 2015 के आरम्भ में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा नवाज़ शरीफ सरकार को प्रस्तावित हिंदू विवाह पंजीकरण विधेयक मसौदा जनवरी 2015 के दूसरे सप्ताह तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था, परन्तु एक बार फिर कोर्ट के आदेश और पाकिस्तानी हिंदुओं की गुहार न्यायाल्य की फाईलों के नीचे दब कर रह गई।

हिंदू चाईल्ड मैरिज़ रिस्टरेंट (प्रतिबंध) एक्ट 2013 भी लागू हो

sansational truth about pakistan resident hindu

कोछड़ के अनुसार पाकिस्तानी हिंदू चाईल्ड मैरिज़ रिस्टरेंट (प्रतिबंध) एक्ट 2013, जिस के अंत्रगत 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी समुदाय या धर्म के लड़के या लड़की की शादी नहीं की जा सकती; को भी सख़्ती से लागू करवाने के गुहार लगा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सिंध जैसे बहु गिनती वाले हिंदू राज्य में भी शरेआम मुस्लिम युवकों द्वारा नाबालिग हिंदू लड़कियों को उठाया जाता है और उन्हें जबरन इस्लाम कुबूल करवा कर मुसलमान बना दिया जाता है।

चाईल्ड मैरिज़ रिस्टरेंट एक्ट सख़्ती से लागू न होने के कारण किसी भी जज ने आज तक किसी कम उम्र पाकिस्तानी हिंदू लड़की के इस मामले में अदालत में पेश होने पर उसकी उम्र जानने की जहमत नहीं की। इस कारण अदालत में पेश किए जाने वाले अधिकतर मामलों में फरियाद करने वाले हिंदुओं को इन्साफ नहीं मिल पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed