फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sankalp Patra Sankalan Yaatra Start From Hisar

हुड्डा जिस हवा की बात कह रहे हैं, वह भाजपा की ओर बह रही है: सुभाष बराला

Tue, 30 Jul 2019 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sankalp Patra Sankalan Yaatra Start From Hisar
सुभाष बराला - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से पांच जिलों के लिए संकल्प पत्र संकलन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस समय न तो कांग्रेस और न ही इनेलो या जजपा का कोई जनाधार है। जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने सभी 10 सीटों पर विजय दिलाकर भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा में जनता जनार्दन का आशीर्वाद फिर से भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा प्रदेश की हवा बदलने के बयान पर सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश की हवा तो पूरी तरह से बदली हुई है और यह भाजपा के पक्ष में चल रही है। पूरे प्रदेश की जनता को इस बात की समझ है कि उनका हित और हरियाणा का विकास केवल भाजपा ही करवा सकती है। अन्य पार्टियों के गठबंधन की सुगबुगाहट से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन तो तब होता है जब किसी पार्टी का जनाधार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भाजपा के अलावा सभी पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। इनके नेता केवल स्वार्थ की राजनीति का शिकार होकर घर और पार्टी से लड़ रहे हैं, जिसके कारण इनके गठबंधन का भी कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए गए एक बयान के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी सरकार के कार्यकाल में लगाए गए आपातकाल की याद आ रही है, जिसमें उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed