फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sangrur Lok Sabha by-election: BJP leader Arun Singh targets AAP

चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बोले- झूठे वादे करके सत्ता में आई आप, साढ़े तीन महीने में फूटा बुलबुला

Sun, 26 Jun 2022 07:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jun 2022 07:38 PM IST
सार

अरुण सिंह ने कहा कि आप सरकार को साढ़े तीन महीने ही हुए हैं लेकिन आप के दो बार के सांसद, जो खुद अभी मुख्यमंत्री हैं। वह सीट आप हार चुकी है। आप पार्टी का बुलबुला इतनी जल्दी फूट जाएगा, किसी ने कल्पना नहीं किया था।

विज्ञापन
Sangrur Lok Sabha by-election: BJP leader Arun Singh targets AAP
राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने भाजपा कार्यालय में की प्रेसवार्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी लोगों से झूठे वादे करके सत्ता में आई थी लेकिन साढ़े तीन महीने में ही उनका बुलबुला फूटने लगा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कही। इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान की जीत हुई है। इससे पहले भगवंत मान यहां के सांसद थे, उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। मान की जीत से आम आदमी पार्टी को यहां तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में अरुण सिंह ने कहा कि आप सरकार को साढ़े तीन महीने ही हुए हैं लेकिन आप के दो बार के सांसद, जो खुद अभी मुख्यमंत्री हैं। वह सीट आप हार चुकी है। आप पार्टी का बुलबुला इतनी जल्दी फूट जाएगा, किसी ने कल्पना नहीं किया था। यह पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी सत्ता में आने के बाद तीन महीने के अंदर ही अपना विश्वास खो दे और जहां से मुख्यमंत्री दो बार सांसद रहे हों, वह सीट पार्टी हार जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने जनता को गुमराह किया है। जनता ने सरकार को नकारना शुरू कर दिया है। अन्य राज्यों के लोग भी आप को खारिज कर रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में अरुण सिंह ने कहा कि पंजाब में भाजपा संगठन मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। पंजाब में आने वाला समय भाजपा का है। कहा कि उत्तर प्रदेश में रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे इस बात का संकेत हैं कि देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से खुश है। कोविड के दौरान किए कार्यों को लेकर उन्होंने प्रदेश भाजपा की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निपथ योजना पर विपक्ष ने युवाओं को भ्रमित किया
अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से लेकर उनकी जन्म तिथि छह जुलाई तक भाजपा की तरफ से पूरे देश में पौधरोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अग्निपथ योजना पर कहा कि यह युवाओं के लिए बहुत अच्छी योजना है। कुछ विपक्षी पार्टियों ने युवाओं को भ्रमित करने की कोशिश की थी लेकिन अब लोगों को इस योजना की सच्चाई समझ में आ गई है, इसलिए अब इसका विरोध नहीं हो रहा है। अरुण सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed