फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sandeep Nahar reached Kalka, shared life experience

धोनी फिल्म के 'छोटू भैया' पहुंचे कालका, शेयर किए जिंदगी से जुड़े एक्सपीरियंस

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
सौरव यादव/अमर उजाला, कालका
सौरव यादव/अमर उजाला, कालका Updated Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Nahar reached Kalka, shared life experience
धोनी फिल्म के 'छोटू भैया' पहुंचे कालका
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी के दोस्त परमजीत सिंह उर्फ छोटू भैया का किरदार निभाने वाले एक्टर संदीप नाहर वीरवार को भरत नगर गुग्गा माड़ी स्थित अपने घर पहुंचे। इस दौरान उनके परिवार व दोस्तों ने ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत के दौरान नाहर ने बताया कि उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि वह भरतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की जीवनी पर आधारित फिल्म की शूटिंग की शुरुआत उन पर फिल्माए गए सीन से हुई। जोकि जालंधर में शूट किया गया था। इस वन टेक शूट में वह बास कंपनी के मालिक से धोनी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीन में वह कहते हैं कि ‘नई पाजी धोनी, धोनी है... एक बार उस लड़के को मौका मिल गया न तो बहुत आगे जाएगा’। फिल्म में वह रांची की स्थानीय भाषा व पंजाबी बोलते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


 

कालका से मायानगरी तक का सफर, पिता चाहते थे बेटा बने सरकारी बाबू

Sandeep Nahar reached Kalka, shared life experience
धोनी फिल्म के 'छोटू भैया' पहुंचे कालका
कालका से मायानगरी तक का सफर
संदीप ने बताया कि वह अक्सर अपने मामा के पास अंबाला जाया करते थे। वहां उनके मामा रामलीला का मंचन करते थे। वहां उन्हें भी छोटे-मोटे रोल मिल जाते थे। वर्ष 2009 में उनको मित्रों की सहायता से पंजाबी एल्बम में छोटे-मोटे रोल मिलने लगे थे, लेकिन उन्हें एक्टिंग के क्षेत्र में पहचान मशहूर पंजाबी एल्बम परपोज के टाइटल सांग में मुख्य किरदार निभाने पर मिली।

इसके बाद उन्होंने अपने काम में निखार लाने के लिए मोहाली में थिएटर भी किया। वहीं 2010 में वह मायानगरी पहुंच गए, जहां तीसरे दिन ही उन्हें एक नाटक में कैम्यू रोल मिल गया। जहां उन्होंने पहली बार कैमरा फेस किया। इसके बाद काफी समय तक उन्हें काम न मिलने व बीमार होने की वजह से वापस घर का रुख करना पड़ा। 

पिता चाहते थे बेटा बने सरकारी बाबू
संदीप ने बताया कि उनके पिता सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, जोकि उन्हें भी सरकारी मुलाजिम के रूप में देखना चाहते थे। नाहर ने सरकारी जॉब पाने के लिए कई प्रयास भी किए, लेकिन कुछ हासिल न होने पर उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया। लेकिन, उनकी मंजिल तो कुछ और थी।

इन धारावाहिकों में कर चुके हैं काम

Sandeep Nahar reached Kalka, shared life experience
धोनी फिल्म के 'छोटू भैया' पहुंचे कालका
मायानगरी में दोबारा की वापसी
नाहर ने बताया कि बीमारी से ठीक होने के बाद वह दोबारा मुंबई गए, लेकिन निजी कारणों के चलते उन्हें घर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद 2012 में वह काम की तलाश में वापस मुंबई पहुंच गए, जहां कुछ समय बाद उन्हें एक नाटक में काम मिल गया। 

इन धारावाहिकों में कर चुके हैं काम
नाहर ने बताया उन्होंने लाइफ ओके के कैसा ये इश्क है, सोनी टीवी पर प्रसारित मैं ना भूलूंगी, क्राइम पेट्रोल, सीआईडी, आहट फूड फूड चैनल के अर्बन तड़का, लाइफ ओके के सावधान इंडिया, वी टीवी पर प्रसारित सुवरिन गुगल सहित 2014 में पंजाबी फिल्म हैप्पी गो लक्की में भी काम कर चुके हैं।

उन्हें नाटक दिया ओर बाती में बब्बन के रोल से अलग पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। तभी उन्हें एमएस धोनी फिल्म के बारे में पता चला। वहां वह अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गए। 
विज्ञापन

धोनी व उनकी पत्नी साक्षी सेट पर पहुंचीं और बढ़ाया उत्साह

Sandeep Nahar reached Kalka, shared life experience
धोनी फिल्म के 'छोटू भैया' पहुंचे कालका
पगड़ी ने रखी इज्जत
संदीप ने बताया कि मुंबई में परमजीत सिंह के कैरेक्टर के ऑडिशन हो रहे थे तो वह भी पगड़ी बांध ऑडिशन देने पहुंच गए। वहां से वह शार्टलिस्ट होना शुरू हो गए। 15 अगस्त 2015 को उनको परमजीत के रोल के लिए चुन लिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए अपना सात किलोग्राम वजन बढ़ाना पड़ा। 

भारतीय कप्तान ने बढ़ाया उत्साह
नाहर ने बताया जब वह रांची में शाट कर रहे थे तो भरतीय कप्तान धोनी व उनकी पत्नी साक्षी सेट पर पहुंचीं और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया की धोनी ने उन्हे अपने आटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया जोकि उनके लिए यादगार पल है।  

नाहर ने बताया कि पिछले लंबे समय से कालका स्थित उनके घर पर अमर उजाला अखबार प्रतिदिन आता है। उनका पूरा परिवार अमर उजाला का नियमित पाठक है। उन्होंने बताया वह मुंबई में भी व्यस्तता के बावजूद आन लाइन अमर उजाला को पढ़कर कालका व आसपास के समाचारों से अवगत रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed