फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sandalwood trees stolen from mini zoo in Bathinda

Bathinda News: मिनी चिड़ियाघर से चंदन के पेड़ों की चोरी, कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब

Fri, 28 Oct 2022 11:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 11:34 PM IST
सार

घटना का पता 29 सितंबर को तब चला जब वन रक्षक सर्वजीत कौर हिरण सफारी में ड्यूटी पर पहुंची। इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहां से दो हरे और एक सूखे चंदन के पेड़ को काटकर चोरी कर लिया गया है। इसके बाद पूरे मिनी जू और हिरण सफारी की जांच की गई तो पता चला कि यहां से पांच चंदन के पेड़ काटकर चोरी हो गए हैं।

विज्ञापन
Sandalwood trees stolen from mini zoo in Bathinda
बठिंडा में चंदन की चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा में बीर तालाब गांव स्थित मिनी चिड़ियाघर सह हिरण सफारी से चंदन के पेड़ों को चोरी से काटने का मामला सामने आया है। हालांकि यह मामला 30 सितंबर को वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के संज्ञान में आया था लेकिन 28 दिन बाद अधिकारियों ने विभाग के तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एसएचओ थाना सदर गुरमीत सिंह का कहना है कि उनके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिनी जू कम डियर सफारी में छह चंदन के पेड़ हैं। 28 सितंबर की रात हिरण सफारी से किसी ने चोरी-छिपे पांच चंदन के पेड़ काट डाले। हालांकि, हिरण सफारी में केवल एक द्वार है जिस पर 24 घंटे पहरा रहता है। वहीं बेलदार ने दावा किया है कि 28 सितंबर और 15 अक्तूबर को दो बार चंदन के पेड़ काटे जा चुके हैं। जिस रात इन महंगे पेड़ों को काटा गया, उस रात हिरण सफारी में पांच कर्मचारी ड्यूटी पर थे। इसलिए समझा जा रहा है कि विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से चंदन के पेड़ों की चोरी की गई है।
विज्ञापन


जांच में चोरी का खुलासा
घटना का पता 29 सितंबर को तब चला जब वन रक्षक सर्वजीत कौर हिरण सफारी में ड्यूटी पर पहुंची। इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहां से दो हरे और एक सूखे चंदन के पेड़ को काटकर चोरी कर लिया गया है। इसके बाद पूरे मिनी जू और हिरण सफारी की जांच की गई तो पता चला कि यहां से पांच चंदन के पेड़ काटकर चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन में देना है जवाब
हिरण सफारी में एक गिरा हुआ पेड़ पड़ा था, जिससे लगता है कि चोर किसी कारणवश उसे उठा नहीं पाए। चंदन के पेड़ चोरी के मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी ने मिनी जू व हिरण सफारी के तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। वन विभाग के अधिकारी ने वन रक्षक राजकुमार, बेलदार विजय कुमार और रामलाल को नोटिस पर सात दिन में जवाब देने को कहा है। सात दिन में जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में लिखा है कि कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं की, जिससे पंजाब सरकार को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed