फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Samyukta Kisan Morcha has announced a Parliament March in the first Week of May

किसानों का एलान : मई के पहले सप्ताह में संसद कूच, 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए केएमपी रखेंगे जाम

Wed, 31 Mar 2021 08:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Mar 2021 08:05 PM IST
सार

  • संसद तक पैदल ही कूच करेंगे किसान, मई के पहले सप्ताह में कोई एक तारीख की जल्द घोषणा की जाएगी
  • पांच अप्रैल को 736 जिलों में एफसीआई के कार्यालयों का होगा घेराव, 13 अप्रैल को खालसा दिवस मनाएंगे

विज्ञापन
Samyukta Kisan Morcha has announced a Parliament March in the first Week of May
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों पर सरकार का रुख देखते हुए किसानों ने संसद कूच का एलान कर दिया है। किसान मई के पहले सप्ताह में संसद भवन तक पैदल मार्च करेंगे। इसकी अगुवाई महिलाएं करेंगी। किसानों ने फैसला किया है कि सभी बॉर्डर से एक साथ पैदल मार्च करते हुए संसद के लिए निकलेंगे। संसद जाने के लिए तारीख जल्द ही तय करके घोषणा की जाएगी। इसके अलावा 10 अप्रैल को केएमपी एक्सप्रेस-वे को 24 घंटे के लिए जाम किया जाएगा। इससे पहले पांच अप्रैल को देशभर में 736 जिलों में एफसीआई के कार्यालय के बाहर 11 बजे से शाम छह बजे तक धरना प्रदर्शन होगा। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी, एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू, बूटा सिंह बुर्जगिल, सतनाम सिंह अजनाला, रविंदर कौर, सरदार संतोख सिंह, जोगेंद्र नैन, प्रदीप धनखड़ ने बताया कि संसद कूच में महिलाएं, दलित, आदिवासी, बहुजन, बेरोजगार युवा समेत समाज का हर तबका शामिल होगा। इसमें शामिल होने के लिए बॉर्डर तक लोग ट्रैक्टर व अन्य वाहनों में पहुंचेंगे और बॉर्डर से आगे नेताओं की अगुवाई में पैदल दिल्ली कूच होगा। किसान नेताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जिस तरह से पुलिस ने किसानों को गुमराह किया था, ऐसा इस बार नहीं होगा। 
विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। पीएम कहते हैं कि एमएसपी था और वह आगे भी रहेगा। जबकि गृह मंत्री अमित शाह से जब किसानों की बात हुई तो उन्होंने साफ मना कर दिया था कि सरकार पूरी फसल नहीं खरीद सकती। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो पीएम संसद में सभी 23 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बात कह दें। उन्होंने कहा कि यह तीनों कानून पूरी तरह रद्द कराकर ही किसान घर लौटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन








यह फैसले हुए

  • पांच अप्रैल को एफसीआई बचाओ दिवस मनाया जाएगा और देशभर में एफसीआई के कार्यालयों का घेराव करेंगे
  • 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे) को जाम किया जाएगा 
  • 13 अप्रैल को वैशाखी का त्योहार और खालसा दिवस दिल्ली की सीमाओं पर मनाया जाएगा
  • 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा
  • एक मई को मजदूर दिवस दिल्ली बॉर्डर पर मनाया जाएगा
  • मई के पहले सप्ताह में संसद कूच किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed