{"_id":"5c7a7f72bdec22738563f9a2","slug":"samjhauta-express-services-to-resume-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक के बीच फिर दौड़ेगी समझौता एक्सप्रेस, जानें इससे पहले कब-कब थमे इस ट्रेन के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक के बीच फिर दौड़ेगी समझौता एक्सप्रेस, जानें इससे पहले कब-कब थमे इस ट्रेन के पहिए
Sat, 02 Mar 2019 06:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन बहाल हो गई। समझौता एक्सप्रेस चार मार्च को पाकिस्तान के वाघा से अटारी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी दिन अटारी स्टेशन से पाकिस्तान के वाघा स्टेशन के लिए गाड़ी रवाना होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अचानक समझौता एक्सप्रेस ट्रेन बंद करने की घोषणा की थी। इस कारण कई पाकिस्तानी नागरिक रेलवे स्टेशन अटारी में फंस गए थे। भारतीय अधिकारियों ने सभी यात्रियों को अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा था।
विज्ञापन
दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए 1976 में इस गाड़ी को शुरु किया गया था। समझौता एक्सप्रेस को 1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन, गुजरात में महामारी, 1992 में बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे को गिराने और संसद में हमले के बाद भी बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन