फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salute to Swami Sadanand Saraswati Vedanti Maharaj on his death anniversary

पुण्यतिथि: स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Wed, 22 Dec 2021 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 09:50 PM IST
सार

राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती महाराज ने सनातन धर्म के विकास के लिए बहुत काम किया।

विज्ञापन
Salute to Swami Sadanand Saraswati Vedanti Maharaj on his death anniversary
कार्यक्रम में मौजूद स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह। - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन के सभागार में युवा चेतना की ओर से स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती महाराज की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, पंजाब मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी, पंजाब सरकार के वित्त विभाग के प्रधान सचिव केएपी सिंहा एवं समाजसेवी गगनप्रीत सिंह ने स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महराज के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन


पुण्यतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती महराज सनातन धर्म के सूर्य थे। उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संघर्ष किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मसम्राट करपात्री जी के सच्चे अनुयायी वेदांती महाराज सनातन धर्म के लिए लड़ते रहे साथ ही उन्होंने गौ रक्षा आंदोलन के लिए बहुत संघर्ष किया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती महाराज ने सनातन धर्म के विकास के लिए बहुत काम किया। स्वामी करपात्री जी के अनुयायी स्वामी वेदांती ने गरीब के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया। स्वामी वेदांती के दिखाए रास्ते पर युवा पीढ़ी को चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लोक कल्याण के क्षेत्र में अद्भुत काम कर रही

महामहिम बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लोक कल्याण के क्षेत्र में अद्भुत काम कर रही है जो स्वामी वेदांती महाराज का सपना था। महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी है कि स्वामी वेदांती महाराज की पुण्यतिथि में इस्लाम धर्म को मानने वाले जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी आए हैं।


पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती धर्म के अवतार थे। सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर गौ रक्षा कानून बनाए। सिंह ने कहा कि युवा चेतना समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।

पंजाब मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी ने कहा कि स्वामी वेदांती सत्य के मार्ग पर चलने वाले महापुरुष थे। जस्टिस अंसारी ने कहा कि युवा चेतना ने मुझे यहां आने का अवसर दिया इसके लिए मैं आभारी हूं। जस्टिस अंसारी ने कहा कि सनातन धर्म महान धर्म है यही एक धर्म हैं जहां कन्वर्जन नहीं है।

पंजाब सरकार के वित्त विभाग के प्रधान सचिव केएपी सिंहा ने कहा कि स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती महान संत करपात्री जी के शिष्य थे। सिंहा ने कहा कि स्वामी वेदांती के दिखाए रास्ते पर लोगों को चलना चाहिए। पुण्यतिथि समारोह में केएपी सिंहा ने महामहिम राज्यपाल के प्रति आभार भी प्रकट किया।

स्वामी वेदांती ने गरीब को मुख्यधारा में लाने का किया प्रयास

समाजसेवी गगनप्रीत सिंह ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य के दिखाए रास्ते पर चलकर स्वामी वेदांती ने गरीब को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया। पुण्यतिथि समारोह में पंजाब सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव दिलीप कुमार, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अपर महाधिवक्ता दीपक बालयान, मंविंद्र सिंह रनौटा, नीरज गर्ग, मोहनदीप सिंह कालरा, बेबी गुप्ता, अरविंद सेठ, चंद्रशेखर जौली आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed