फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salute to 22 years old patiala boy bagri, who donated body organs and give new life to two people

बेमिसालः मां-बाप ने कराए मौत से हर चुके बेटे के अंगदान, 2 को मिली नई जिंदगी

Wed, 22 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Feb 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
salute to 22 years old patiala boy bagri, who donated body organs and give new life to two people
Heart
दर्दनाक हादसे में 22 साल के नौजवान की मौत हो गई। मां-बाप ने मिसाल पेश करते हुए मौत से हार चुके अपने बेटे के अंगदान कराकर दो लोगों को नई जिंदगी दी।
विज्ञापन


मृतक युवक पटियाला के गांव बारही खेड़ी का रहने वाला था। नाम था बागड़ी और पीजीआई में 2 परिवारों के लिए एक परिवार फरिश्ता बनकर आया था। परिजनों की स्वीकृति के बाद बागड़ी की किडनियां दो मरीजों को ट्रांसप्लांट की गईं।

सफल ट्रांसप्लांट के बाद दोनों को नई जिंदगी मिल गई और बागड़ी अपना नाम कर गया। दोनों मरीज पिछले तीन-चार साल से डायलिसिस के सहारे चल रहे थे। उन्हें किडनी नहीं मिल रही थी। पीजीआई चंडीगढ़ ने अंगप्रत्यारोपण कर उन्हें नई जिंदगी दी।
विज्ञापन

इस तरह से हुआ था हादसा

salute to 22 years old patiala boy bagri, who donated body organs and give new life to two people
बाइक सवार की मौत - फोटो : Demo pic
7 फरवरी को बाइक सवार बागड़ी की दूसरे वाहन से टक्कर हा गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे पीजीआई लाया गया। बागड़ी को सिर में गहरी चोट लगी थी जिस कारण वह जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहा था। आखिर जीत मौत की हुई।

पीजीआई के चिकित्सकों ने बागड़ी के परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों ने बहादुरी दिखाते हुए अपने बागड़ी की किडनियों से दो लोगों को जिंदगी देने का फैसला लिया। जिसके बाद सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गई और दो मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

उनके पिता ने बागड़ी को खोने का कभी न भरने वाला जख्म बताया। उन्होंने कहा कि वह उनकी जिंदगी का सहारा था। लेकिन अंगदान किसी और की जिंदगी का सहारा छिनने से बचाएगा। इसलिए उन्होंने अंगदान करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed