{"_id":"5bf78991bdec22417810c02b","slug":"salman-khan-and-kiren-rijiju-depart-for-mizoram-from-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में भाजपा को मिला सलमान खान का साथ, चुनाव में करेंगे पार्टी का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिजोरम में भाजपा को मिला सलमान खान का साथ, चुनाव में करेंगे पार्टी का प्रचार
कंवरपाल, अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान और किरण रिजीजू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी को इस बार बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान का सहारा मिला है। सलमान खान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू के साथ एक छोटे निजी जहाज से असम के डिब्रूगढ़ गए हैं। अगर मौसम सही रहा तो हेलीकाप्टर से डिब्रूगढ़ से मिजोरम जाएंगे। नहीं तो सड़क मार्ग का प्रयोग करेंगे। सलमान खान 28 नवंबर को मिजोरम में हो रहे चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
बेशक भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को दी गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सलमान खान का नाम शामिल नहीं है। लेकिन मिजोरम में अपनी कमजोर स्थिति एवं सलमान खान की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा को यह सहारा नजर आ रहा है। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के मुख्य द्वार पर अचानक कड़ी सुरक्षा ने बढ़ गई। सलमान खान सिर्फ दो कारों के साथ एयरफोर्स स्टेशन हलवारा पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू एक छोटे प्राइवेट जहाज से एयर फोर्स स्टेशन हलवारा में उतरे। सिविल प्रशासन की तरफ से एसडीएम और तहसीलदार भी सिविल पुलिस बल के साथ वहां मौजूद रहे। सलमान खान और किरण रिजीजू जहाज से डिब्रूगढ़ असम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
गांव बल्लोवाल में चल रही है भारत की शूटिंग
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत के लिए जिला लुधियाना के गांव बल्लोवाल में शूटिंग में व्यस्त हैं। एयरफोर्स हलवारा से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू के साथ उनके जाने की किसी को भी जानकारी नहीं थी। अचानक मिले आदेश के बाद एयरफोर्स स्टेशन हलवारा पंजाब पुलिस के अधिकारी और मुलाजिम पहुंचे। लुधियाना के फाइव स्टार होटल से दो गाड़ियों में सलमान बाडीगार्ड शेरा के अलावा सिर्फ अन्य दो लोगों के साथ निकल पड़े और सीधा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे।
एसडीएम ने किया मंत्री का स्वागत
एसडीएम रायकोट हिमांशु गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू के आने पर जो प्रॉटोकॉल होता है, उसके तहत वह उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट स्टेशन हलवारा गए थे। एसएचओ थाना सुधार विक्रमजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि सलमान खान लुधियाना से सड़क मार्ग के रास्ते एयरफोर्स स्टेशन हलवारा आए थे और यहां से विशेष विमान में बैठकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के साथ चले गए।