फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sales of electronic goods increased on Diwali and Dhanteras in Chandigarh

कोरोना ने बदला लोगों का नजरिया...अब डिशवाशर की बढ़ी मांग, खूब पसंद आ रहे ये इलेक्ट्रॉनिक सामान

Fri, 13 Nov 2020 03:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 03:50 PM IST
सार

  • हॉट एंड कूल एसी की बढ़ी मांग, 41 हजार से शुरू होती है कीमत 
  • अब अतिरिक्त फीचर के साथ काफी पतली ओलेड टीवी ले रहे लोग
  • 43 इंच की इस टीवी की लगभग 42 हजार रुपये से शुरू है कीमत 

विज्ञापन
Sales of electronic goods increased on Diwali and Dhanteras in Chandigarh
इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर शहर की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी है। शोरूम मालिकों के कहना है कि लोग अब बड़ा सामान खरीदना चाहते हैं। वहीं कोरोना के बाद लोगों ने काम करने वाले लोग घर मे बुलाना बंद कर दिया है, इसलिए डिशवाशर की मांग काफी बढ़ गई है। इधर, लोग अब एलईडी से बढ़कर ओलेड टीवी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इसमें फीचर काफी ज्यादा मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


हॉट एंड कूल एसी की मांग बढ़ी 
कोरोना महामारी के दौरान लोग घर से नहीं निकले। अब त्योहार के समय लोग बेहतर खरीदारी करना चाहते हैं। वर्तमान में हॉट एंड कूल एसी को मांग कर रहे हैं। अगले पांच साल में यह ऐसी हर व्यक्ति की पसंद होगी। यह एसी 41 हजार से शुरू होते हैं और टन के अनुसार दाम बढ़ते जाते हैं। -सतीश गुप्ता, मॉडर्न सेल शोरूम के संचालक, सेक्टर- 22
विज्ञापन


अब 500 लीटर का फ्रिज चाहिए लोगों को 
लॉकडाउन ने लोगों को बचत करना सिखाया है। लोग बचा हुआ सामान फेंकने की बजाय रखना चाहते हैं। पहले 190 लीटर के फ्रिज की मांग होती थी अब अचानक से 500 लीटर या उससे ज्यादा के फ्रिज खरीदने की मांग करते हैं। इसलिए कंपनियों ने भी उसी हिसाब से मांग बढ़ाई है। -पुरुषोत्तम, सतलज इंटरप्राइजेज के मालिक, सेक्टर- 35 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एलईडी नहीं ओलेड टीवी चाहिए

पहले एलईडी टीवी काफी डिमांड में थी। अब अतिरिक्त फीचर के साथ काफी पतली ओलेड टीवी आ रही हैं। वहीं लोग अब 43 इंच की टीवी से कम की डिमांड नहीं करते। यह टीवी लगभग 42 हजार से शुरू होती हैं। इसी तरह वाशिंग मशीन भी लोग अब सीधा 10 किलो को क्षमता वाली खरीद रहे हैं। -अमन, अशोका इंटरप्राइजेज के मालिक, नयागांव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed