फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salary will not be available if attendance is not registered through smart system

स्मार्ट सिस्टम से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई तो नहीं मिलेगा वेतन

Sun, 05 Sep 2021 02:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Salary will not be available if attendance is not registered through smart system
चंडीगढ़। हॉस्पिटैलिटी विभाग का सचिव बनने के बाद आईएएस यशपाल गर्ग ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी कर्मचारी स्मार्ट अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम के तहत चेहरा पहचानने वाली मशीन में खुद को पंजीकृत नहीं करेगा, उसे सितंबर महीने की तनख्वाह जारी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि आगे से सिर्फ इसी व्यवस्था के तहत उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार 10 सितंबर से विभाग के सभी कर्मचारियों को स्मार्ट सिस्टम के तहत ही सुबह और शाम को उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 30 सितंबर तक मैनुअल तरीके से भी उपस्थिति दर्ज कराने की छूट दी गई है, लेकिन एक अक्तूबर के बाद मैनुअल तरीके से हाजिरी लगाना बंद कर दिया जाएगा। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को समय अनुसार दफ्तर आना होगा। किसी कारणवश अगर कोई सुबह लेट हो जाता है, तो समय की भरपाई शाम को दफ्तर में काम करके करनी होगी। हालांकि, ऐसा रोजाना नहीं होना चाहिए। अगर कोई कर्मचारी हाजिरी लगा कर दफ्तर में नहीं पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और उसके एसीआर व एपीएआर में अंकित किया जाएगा। एक अन्य आदेश से हॉस्पिटैलिटी विभाग में आउटसोर्स पर वह कर्मचारी, जो विभाग के बाहर काम कर रहे हैं, उनकी सेवाएं शनिवार से समाप्त कर दी हैं। यूटी गेस्ट हाउस में ठहरे निजी गेस्ट की भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed