फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salary increament to contract workers of chandigarh

कांटैक्ट कर्मियों का वेतन बढ़ा, यहां जानिए कितना?

Wed, 26 Aug 2015 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Aug 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
salary increament to contract workers of chandigarh

प्रशासन ने कांट्रैक्ट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर रक्षाबंधन पर उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। वेतन में 1100 रुपये से लेकर 2200 रुपये तक बढ़ोतरी की है। हालांकि इससे कर्मचारी खुश नहीं है। उनका कहना है कि जिस तेजी से महंगाई बढ़ी है, उसके मुकाबले यह राशि काफी कम है।

विज्ञापन


यूनियन की मांग है कि न्यूनतम वेतन कम से कम 15 हजार होना चाहिए। इसके लिए देश की सभी ट्रेड यूनियन दो सितंबर को आंदोलन कर रही हैं। चंडीगढ़ में ये कर्मी पीजीआई, नगर निगम, पीयू, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 सहित अन्य जगहों पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


पीजीआई में कार्यरत अस्पताल अटेंडेंट और सेनेटरी अटेंडेंट के वेतन में प्रति महीना 1100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सुपरवाइजर की सैलरी में 2200 रुपये बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा मार उस वर्ग पर पड़ी है जो गरीबी से संघर्ष कर रहा है। इसमें खासतौर पर अस्पताल अटेंडेंट, वार्ड सरवेंट, माली, स्वीपर और चौकीदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के प्रेसिडेंट कंवलजीत का कहना है कि हड़ताल रोकने के लिए प्रशासन कर्मियों पर डोरे डाल रहा है। पीजीआई इंप्लाइज यूनियन के महासचिव जसवीर सिंह ने बताया कि अच्छी बात है कि कर्मचारियों का कुछ वेतन बढ़ा है। लेकिन यूनियन इससे संतुष्ट नहीं है। हम एकसमान काम और वेतन लागू करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बारे में जल्द ही पीजीआई प्रशासन से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed