{"_id":"767ebdcd3068e57311326efa1cc9ba68","slug":"sajoba-rally-in-chandigarh-read-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवेंचर के शौकीन सजोबा रैली के लिए हो जाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवेंचर के शौकीन सजोबा रैली के लिए हो जाएं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Mar 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार रैली में कई रोमांचक रूटों से होते हुए ड्राइवरों को अग्निपरिक्षा देनी होगी। देश की सबसे पुरानी रैली में एक साजोबा का रैली में देशभर से बेहतरीन ड्राइवर भाग लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी शुरूआत सेंट जोंस स्कूल-26 में 21 मार्च से शुरू होगी। इनमें एक्सट्रीम कैटेगिरी होगी। इनमें जिप्सी, कार, बाइक सवार शामिल हैं। वहीं दूसरे वर्ग में (टीम स्पीड डिस्टेंस) टीएसडी आधार पर प्रतियोगी भाग लेंगे।
विज्ञापन
नए रोमांचक रूट: इस बार की रैली में कई तरीके के चुनौतीपूर्ण रास्तों से होकर ड्राइवरों को निकलना होगा। नए पहलू में नैनाटिक्कर, दीमान, सुल्तानपुर के नए रूट शामिल किए हैं। जो काफी रोमांचकारी होंगे। इन रास्तों से होते हुए ड्राइवरों को मंजिल की तरफ बढ़ना होगा।
विज्ञापन
तैनात रहेंगे मार्शल: सजोबा के प्रेसिडेंट विवेक सूद ने बताया कि रैली के सभी रूटों पर मार्शल तैनात रहेंगे। रैली के लिए 150 मार्शलों की टीम बनाई है। जिससे कि आम पब्लिक को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त मेडिकल टीमों का भी गठन किया है। एंबुलेंस के साथ डॉक्टर भी रैली के साथ चलेंगे। जिससे कि किसी भी दुर्घटना से निपटा जा सके।
यह रहेगा रैली का रूट: मार्च 21 को सेंट जोंस स्कूल सेक्टर-26 से पहले दिन त्रिलोकपुर- मोरनी- बड़ीशेर- थेपली- मल्ला- नैनाटिक्कर- दीमान- सुल्तानपुर- धौड़ा- टी- चेल जाएगी। इसके बाद दूसरे दिन-22 मार्च को चलेंदा-टेहरा-कोटीगांव- भोजनगर-चक्की मोड़ से होती हुई देर शाम सेंट जोंस स्कूल-26 में आकर खत्म होगी।
ये प्रतियोगी लेंगे हिस्सा: जीप कैटेगिरी में 32, कार वर्ग में 6, बाइक में 22, टीएसडी वर्ग में 14 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। रैली में पहली बार लेडिज प्रतियोगी सारा कश्यप बुलेट पर सवार होकर अन्य ड्राइवरों को चुनौती पेश करती हुई नजर आएंगी।