{"_id":"ec30cf128119d12fdd0b243e7623fc86","slug":"saji-mohan-convicted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, किस मामले में दोषी पाए गए साजी मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, किस मामले में दोषी पाए गए साजी मोहन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीबी मालखाने से 13 लाख 81 हजार रुपये गबन के मामले में एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन और सुपरिटेंडेंट बलविंदर सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह की अदालत ने दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने साजी मोहन को भ्रष्टाचार, साजिश रचने, सरकारी संपति में गबन करने और सुपरिटेंडेंट बलविंदर को सरकारी संपति में गबन करने की धाराओं के तहत दोषी करार दिया है। साजी मोहन के वकील ने अदालत में दलील दी कि मालखाने से रुपये निकालकर बैंक में जमा करवाने का काम जोनल डायरेक्टर का नहीं होता है।
विज्ञापन
स्लिप पर साजी मोहन के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर को लेकर सीएफएसएल की रिपोर्ट भी साफ नहीं है। अदालत में दलील देते हुए कहा कि साजी मोहन को जबरदस्ती मामले में फंसाया गया है। अदालत दोनों की सजा पर 07 मार्च को फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस संबंध में 30 जनवरी 2009 को मामला दर्ज कराया था। मुंबई एटीएस ने 12 किलो हेरोइन तस्करी के आरोप में पूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनसीबी मालखान इंचार्ज ने मालखाने का रिकार्ड चेक किया तो जब्त किए गए 13 लाख 81 हजार रुपये मालखाने में कम पाए गए थे।
एनसीबी के मालखान इंचार्ज आरसी बोध ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर साजी मोहन और सुपरिटेंडेंट बलविंदर सिंह के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार साजिश रचने और गबन का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
जांच में पाया गया था कि सुपरिटेंडेंट ने मालखाने से 13 लाख 81 हजार रुपये जोनल डायरेक्टर को पीयू स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। लेकिन, उन्होंने रुपये जमा करवाने के बजाए गाड़ी खरीद ली थी। अदालत ने मामले में पूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन और सुपरिटेंडेंट बलविंदर पर 25 फरवरी 2011 को भ्रष्टाचार साजिश रचने और गबन के आरोप तय किए थे।
हेरोइन तस्करी में हो चुकी है सजा
मालखाने से जब्त हेरोइन निकालकर बेचने के मामले में 11 मार्च 2013 को जिला अदालत एनसीबी केपूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन और सुपरिटेंडेंट को 13-13 साल की सजा और तीन लाख रुपये जुर्माना कर चुकी है।
मुंबई में चल रहा है अभी साजी मोहन का केस
एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन के खिलाफ हेरोइन तस्करी का मामला अभी मुंबई में चल रहा है। 2009 में एटीएस ने साजी मोहन को 12 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा था।