फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saini met Shah & invited him for Geeta Mahotsav

Chandigarh News: शाह से मिले सैनी, गीता महोत्सव का दिया निमंत्रण

Sun, 10 Dec 2023 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Saini met Shah & invited him for Geeta Mahotsav
नई दिल्ली में आधा घंटा हुई मुलाकात, पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। सैनी ने अमित शाह को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण दिया। करीब आधा घंटा चली मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष ने शाह को राज्य के राजनीतिक हालात और संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया।

इससे पहले सैनी ने 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर तीन राज्यों में जीत की बधाई देने के साथ-साथ हरियाणा में वर्तमान राजनीति हालातों और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी थी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद सैनी प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। उसके बाद से वह केंद्रीय नेतृत्व से मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास में लेकर वह संगठन में बदलाव करने वाले है। शाह से मिलने के बाद नायब सिंह सैनी गुरुग्राम पहुंचे और घामडोज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed