फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   saif ali khan mother sharmila tagore checked at wagah border

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को वाघा बार्डर पर रोका, भारत लौटीं

Mon, 22 Feb 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाहौर/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, लाहौर/चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan mother sharmila tagore checked at wagah border

अभिनेता सैफ अली खान की मां बीते जमाने की सिने तारिका शर्मिला टैगोर को पाकिस्तान से लौटते समय वाघा बार्डर पर रोक लिया गया। कारण बताया गया कि जब उनके कागजात चेक किए जाने लगे तो उसमें से पुलिस की रिपोर्टिंग नहीं थी। पाक की संघीय जांच एजेंसी ने उन्हें रविवार को रोका।

विज्ञापन


आखिरकार परेशान होकर शर्मिला टैगोर ने रविवार को भारत लौटने का इरादा बदल दिया। सोमवार को वह भारत लौटीं। दरअसल शर्मिला चार दिवसीय लाहौर साहित्य महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान आई थीं। प्रधानमंत्री शरीफ से मिलने के बाद पंजाब सरकार ने उन्हें आधिकारिक प्रोटोकॉल दिया था।
विज्ञापन


हालांकि, जब वह वाघा बॉर्डर पर पहुंचीं तो आव्रजन अधिकारियों ने उनसे बताया कि उनके यात्रा दस्तावेजों में से ‘पुलिस रिपोर्ट’ गायब है। आखिरकार दो घंटे के भीतर फैक्स के जरिए पुलिस रिपोर्ट मिलने के साथ ही मामले को सुलझा लिया गया। मगर इस दौरान शर्मिला को काफी समय गेस्ट रूम में बिताना पड़ा। पाक कार्रवाई में देरी से आजिज आकर शर्मिला ने फिलहाल स्वदेश लौटने का इरादा बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने किया स्वागत

saif ali khan mother sharmila tagore checked at wagah border

शर्मिला माल रोड स्थित होटल में लौट आईं। शर्मिला ने शनिवार को शरीफ के आवास पर मुलाकात की। शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने शर्मिला से दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी हासिल की।

सड़क मार्ग से वापस लौटीं
शर्मिला टैगोर अपने पाकिस्तान दौरे से सोमवार को अटारी-वाघा सड़क मार्ग से वतन लौट आई हैं। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ ही नहीं अपितु पाकिस्तान का सारा आवाम भारत के साथ बेहतर संबंध चाहता है।

रोके जाने के बारे में उनका कहना है कि इसी बहाने उनको एक दिन और रुकने का मौका मिल गया। वतन पहुंचने पर बीएसएफ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed