{"_id":"6521c63ed85e2066970c836a","slug":"sai-palki-walking-tour-devotees-got-goosebumps-after-seeing-the-aghori-form-of-lord-shiva-chandigarh-news-c-16-sml1026-256119-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई पालकी पैदल यात्रा : भगवान शिव का अघोरी रूप देखकर श्रद्धालुओं के खड़े हुए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई पालकी पैदल यात्रा : भगवान शिव का अघोरी रूप देखकर श्रद्धालुओं के खड़े हुए रोंगटे
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29 के शिरडी साईं मंदिर से शनिवार को पालकी पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। पालकी पैदल यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी साथ चल रही थीं। भगवान शिव के अघोरी रूप देखकर दर्शकों को रोंगेटे खड़े हो गए। शरीर पर भस्म रमाए और नरमुंड की माला पहने भगवान शिव के साथ उनके गण भी चल रहे थे। राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर कलाकार नृत्य कर रहे थे। वाहनों को फूलों से सजाया गया। साई बाबा के पालकी आकर्षक सजावट देखते ही बन रही थी। पालकी को भी फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। रास्ते में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे। महिलाएं, पुरुष और बच्चे ताशा बैंड व अन्य बैंड के मधुर धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। लोग इस यात्रा के दौरान सेल्फी लेना नहीं भूल रहे थे। बड़ी संख्या में भक्त इस यात्रा में शामिल हुए।
15 अक्तूबर को 105वां समाधि दिवस
यह आयोजन शिरडी साई बाबा के 105 वां समाधि दिवस 15 अक्तृबर को विश्व भर में मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंदिर प्रबंधन की ओर से भव्य आयोजन की तैयारी है। बाबा की पालकी शोभा और रथ यात्रा से शुरू होने से पहले मध्याहन आरती हुई। आरती के बाद बाबा की पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। यह यात्रा सेक्टर-30, 20, 21, 22, अरोमा लाइट पॉइंट से पिकाडिली चौक, ऑल इंडिया रेडियो लाइट पॉइंट से सेक्टर- 34, 33, 32, 31 से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपूर्ण हुआ। सेक्टर- 33 के टैरेस्ड गार्डन के साथ लगते सड़क के किनारे शाम में बाबा की शाम की आरती हुई। उसके बाद जलपान का लंगर भी आयोजित हुआ।
शिरडी साई मंदिर में 12 अक्तूबर को रक्तदान
12 अक्तूबर को सेक्टर 29 के शिरडी साई मंदिर में शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक पीजीआई ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। रात 8 बजे बाबा के जीवन पर लाइट एंड साउंड कार्यक्रम होगा। बाबा के भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
समाधि दिवस पर होगा भव्य आयोजन
शिरडी साई समाज के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि 15 अक्तूबर 1918 को बाबा ने शिरडी में समाधि ली थी। उनके 105 वें समाधि दिवस पर सुबह की कांकड़ आरती के बाद बाबा का मंगल स्नान होगा, जो बाबा के भक्तों द्वारा अपने हाथों से करवाया जाएगा। उसके उपरांत महिला भक्तों द्वारा अपने हाथों से बाबा को पुष्पांजलि भेंट की जाएगी। सुबह 8 बजे बाबा के साईं सच्चरित्र का पाठ शुरू होगा जो शाम 6 बजे संपन्न होगा। रात 8 बजे प्रसिद्ध भजन गायक पंकज राज बाबा का गुणगान करेंगे। इस मौके पर विशाल भंडारा का आयोजन होगा।