फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sadhvi got homosexual married

साध्वियों ने यहां की नाबालिग से 'शैतानी' हरकत

Mon, 08 Dec 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी/भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी/भिवानी Updated Mon, 08 Dec 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi got homosexual married

साढ़े 17 साल की लड़की ने आश्रम की साध्वी पर समलैंगिक विवाह कराने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। मामला, जुड़ा है श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर की साध्वियों से। विवाह रचाने वाली साध्वी के अलावा आश्रम की मुख्य साध्वी पर भी यौन शोषण का आरोप है।

विज्ञापन


यौन उत्पीड़न और समलैंगिक विवाह के आरोपों के मामले में स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) सोमवार को अगली कार्रवाई कर सकती है। अगर पीड़ित के बयान के आधार पर कार्रवाई हुई तो साध्वियों पर नई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


इस चर्चित मामले को लेकर सोमवार को एसआईटी की अहम मीटिंग होनी है। दोनों पक्षों के ब्यान, सुबूत और मौका मुआयना आदि कार्रवाई मुकम्मल हो चुकी है इसलिए एसआईटी सोमवार को अपना फैसला दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम पर बरसाए पत्थर

Sadhvi got homosexual married

समलैंगिक विवाह और यौन शोषण के आरोपों के बाद चर्चा में आए चरखी दादरी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम पर शनिवार रात अज्ञात लोगों ने पत्थर बरसाए। मुख्य गेट पर पत्थर बरसाने के बाद अज्ञात लोग हो-हल्ला कर खिसक गए। आश्रम पर पथराव की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आश्रम की ओर से फिलहाल कोई शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

शनिवार देररात दो बजे अज्ञात लोगों ने चरखी दादरी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम पर पत्थर फेंके। लोहे के मुख्य गेट की ऊंचाई अधिक होने से पत्थर आश्रम परिसर तक नहीं पहुंच पाए। पथराव हुआ, उस समय मुख्य साध्वी और समलैंगिक विवाह रचाने की आरोपी साध्वी भीतर सो रही थीं। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले पत्थर फेंकने वाले भाग गए। शोरगुल सुनकर आसपास से लोग भी एकत्र हो गए।

आश्रम के भीतर सो रही थीं आरोपी साध्वी

Sadhvi got homosexual married

साध्वी ने पुलिस थाना प्रभारी के समक्ष बताया कि रात के समय मंदिर के मेन गेट के बाहर से जोर से कई लोगों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर साध्वी ने वहां मौजूद सहायक साध्वियों को जगाया। रात का समय होने से वे बाहर नहीं निकलीं। बाद में पत्थर बरसने की आवाज भी सुनी। मुख्य द्वार को भी लगातार खटखटाया गया।

सुबह शहर पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह, एएसआई लोकूराम पुलिस बल के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और साध्वी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शहर पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि साध्वी की ओर से कोई शिकायत नहीं आने के कारण पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

‘‘प्रणामी मंदिर धार्मिक स्थल है। उनका उददेश्य समाज की भलाई के लिए कार्य करना है। उनकी सोच है कि लोग आपस में प्रेमपूर्वक व शांति से रहे।’’ - साध्वी कौशल  महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed